जयपुर: मैक्डॉनल्ड रेस्तरां में बर्गर में बिच्छू निकला, जिसने खाया वो अस्पताल में एडमिट

author-image
एडिट
New Update
जयपुर: मैक्डॉनल्ड रेस्तरां में बर्गर में बिच्छू निकला, जिसने खाया वो अस्पताल में एडमिट

जयपुर. यहां के मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर के अंदर बिच्छू निकलने की घटना सामने आई है। रेस्तरां में एक युवक अपनी दोस्त के साथ पहुंचा था। युवक ने बर्गर के साथ बिच्छू का आधा हिस्सा भी चबा लिया। अचानक मुंह में अजीब सा स्वाद आया। युवक ने देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू का आधा हिस्सा नजर आया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन के लिए एडमिट कर लिया। युवक ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

रेस्टोरेंट से खरीदे थे 2 बर्गर

पुलिस के मुताबिक, जयपुर की शांति कॉलोनी का रहने वाल 22 साल का तरुण सैनी अपने दोस्त के साथ 17 सितंबर को रात 8:30 बजे मैक्डॉनल्ड में बर्गर खाने गया था। उसने दो बर्गर ऑर्डर किए। एक बर्गर दोस्त को दिया। दूसरा तरुण खुद खाने लगा। कागज में पैक बर्गर खोलकर आधा हिस्सा चबाने लगा तो स्वाद बदल गया। मुंह के अंदर कुछ अजीब सी चीज आने पर तरुण को शक हुआ।

हाथ में पकड़े बर्गर के आधे टुकड़े में कुछ काला सा कीड़ा नजर आया। तरुण ने मुंह में दबा हिस्सा भी बाहर निकाला। तब पता चला कि बर्गर में काले रंग का छोटा बिच्छू मरा हुआ था। इसका आधा हिस्सा तरुण बर्गर के साथ खा चुका था। बर्गर में बिच्छू देखते ही तरुण घबरा गया। रेस्तरां में हंगामा हो गया। दोनों साथियों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से मामले में बात की। युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बर्गर छीनकर अलग कर दिया।

मैनेजर ने दी धमकी

रेस्टोरेंट स्टाफ के बर्गर छीनते ही तरुण ने हंगामा कर दिया। युवकों ने रेस्टोरेंट के मैनेजर पर भी अभद्र बर्ताव करने का आरोप लगाया। युवक का आरोप है कि हंगामे के दौरान मैनेजर ने उसे धमकी दी।

इसके बाद तरुण ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई और मामले बताया। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच युवक की तबीयत खराब होने लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच तरुण ने 19 सितंबर को देर रात रेस्तरां के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। 

जयपुर के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक

जिस जगह मामला सामने आया, वो जयपुर के सबसे पुराने रेस्टोरेंट में से एक है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वीकेंड पर घंटों लाइन लगती है। आसपास भी शॉपिंग सेंटर और अलग-अलग फूड पॉइंट हैं, जो जयपुर की सबसे मशहूर जगहों में से एक हैं।

burger Admitted Rajasthan man Hospital अस्पताल में भर्ती scorpion The Sootr आदमी ने बिच्छू खाया Jaipur राजस्थान मैक्डॉनल्ड जयपुर बर्गर में बिच्छू