भारत में असमान तरक्की: 84% परिवारों की इनकम कम हुई, 40 अरबपति बढ़ गए

author-image
एडिट
New Update
भारत में असमान तरक्की: 84% परिवारों की इनकम कम हुई, 40 अरबपति बढ़ गए

नई दिल्ली. भारत में आर्थिक असमानता (India Economic Inequality) में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) से ठीक पहले ऑक्सफेम रिपोर्ट (OXFAM REPORT) आई है। इसके मुताबिक, 2021 में भारत में 84% परिवारों की इनकम में कमी आई है, जबकि अरबपतियों (Billionaire) की संख्या 40 बढ़ी है।





रिपोर्ट में ये खास: भारत में 2021 के दौरान अरबपतियों की संख्या सालभर पहले के मुकाबले 102 से बढ़कर 142 हो गई। इन 142 अरबपतियों की कुल दौलत इस दौरान बढ़कर करीब 720 बिलियन डॉलर (करीब 53 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई। यह देश की 40% गरीब आबादी की कुल संपत्ति से ज्यादा है।





अरबपतियों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर: ऑक्सफेम की रिपोर्ट 'Inequality Kills' के मुताबिक, भारत अब अरबपतियों की संख्या के मामले में टॉप 3 देशों में शुमार हो गया है। अब भारत से ज्यादा अरबपति सिर्फ अमेरिका और चीन में हैं। फ्रांस, स्वीडन और स्विट्जरलैंड को मिलाकर जितने अरबपति हैं, उनसे ज्यादा अकेले भारत में हैं। दूसरी तरफ, देश की 50% गरीब आबादी की राष्ट्रीय आय में में महज 6% हिस्सेदारी है। ये बताता है कि भारत में असमानता किस रफ्तार से बढ़ रही है।





कोरोना ने कम की लोगों की आय: देश में अरबपतियों की संख्या और दौलत ऐसे समय बढ़ी, जब कोरोनी की दूसरी लहर के प्रकोप से लोग परेशान हो रहे थे। महामारी के चलते ना सिर्फ लाखों लोगों की मौतें हुई, बल्कि इसने करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी। बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां गईं और उनके काम-धंधे पर बुरा असर पड़ा। 





ऑक्सफेम इंडिया (Oxfam India) के सीईओ अमिताभ बेहार ने बताया कि असमानता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ी है> कोरोना महामारी के सबसे बुरे असर में से एक आर्थिक असमानता का बढ़ना है। आलम ये है कि आर्थिक असमानता के चलते रोज करीब 21 हजार लोगों की जान जा रही है।



Mukesh Ambani मुकेश अंबानी Ratan Tata रतन टाटा OXFAM Report ऑक्सफैम रिपोर्ट मुंबई Income आय India Economic Inequality Billionaire भारत आर्थिक असमानता अरबपति