शहादत को सलाम: आगर का लाल गुवाहाटी में शहीद, 400 फीट गहरी खाई में गिरे थे

author-image
एडिट
New Update
शहादत को सलाम: आगर का लाल गुवाहाटी में शहीद, 400 फीट गहरी खाई में गिरे थे

आगर. आगर-मालवा (Agar-Malwa) जिले के दिवानखेड़ी (Diwankhedi) का लाल असम में शहीद (martyr) हो गए। वह 11 साल से आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद का नाम बनवारीलाल राठौर (Banwarilal Rathor) हैं। वे असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में कार्यरत थे। वर्तमान में नायक के पद पर कार्यरत राठौर इंजीनियरिंग रेजिमेंट से जुड़े थे। 400 फीट गहरी खाई में गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थी।

इस तरह हुआ हादसा

बनवारीलाल राठौर पहाड़ी इलाके की सड़कों को दुरूस्त कराने का काम करते थे। वह रोज की तरह 3 दिसंबर को अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। वे डोजर मशीन जिससे जमीन को समतल की जाती है, उस पर बैठकर कार्य करवा रहे थे। तभी मशीन का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह खाई में गिर गए। इसी कारण यह हृदय विदारक हादसा हुआ।

शहीद के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के लिए सुसनेर एसडीएम सोहन कनास (SDM Sohan Kanas) प्रशासनिक अमले के साथ दिवानखेड़ी पहुंचे। जवान के शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर आ गई।

400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

एसडीएम कनाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगर-मालवा के ग्राम दिवानखेड़ी के सपूत बनवारी राठौर बीते ग्यारह साल से सैनिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह नायक पद पर रहते हुए इंजीनियरिंग रेजिमेंट से जुड़े थे। शुक्रवार को वह वीआइपी मूवमेंट के पहले सड़क पर डली मिट्टी को हटवा रहे थे। तभी अचानक डोजर मशीन असंतुलित हो गई। अपनी जान बचाने के लिए खाई में कूद गए, जो 300 से 400 फीट गहरी खाई थी। खाई में गिरने के कारण ही बनवारीलाल को गम्भीर चोटे आईं थी। तत्काल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। जिंदगी से लड़ते हुए उन्होंने रात 8.30 पर दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर क्षेत्र भर के लोग शहीर के घर पर नमन करने पहुंच रहे हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Madhya Pradesh agar malwa Guwahati Martyr Assam Diwankhedi Banwarilal Rathor SDM Sohan Kanas