एआई को खतरा बताने वाली महिला बनी ओपन एआई की नई CEO, जानें सैम आल्टमैन की छुट्टी के बाद कौन है ये भारतवंशी नई सीईओ

Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2023, 24:00 IST
Share
एआई को खतरा बताने वाली महिला बनी ओपन एआई की नई CEO, जानें सैम आल्टमैन की छुट्टी के बाद कौन है ये भारतवंशी नई सीईओ
एआई को खतरा बताने वाली महिला बनी ओपन एआई की नई CEO, जानें सैम आल्टमैन की छुट्टी के बाद कौन है ये भारतवंशी नई सीईओ

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैट जीपीटी निर्माता कंपनी ओपनएआई के को-फाउंडर और सीईओ सैम आल्टमैन को कंपनी ने हटा दिया है।

इंटरनेशनल डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैट जीपीटी निर्माता कंपनी ओपनएआई के को-फाउंडर और सीईओ सैम आल्टमैन को कंपनी ने हटा दिया है। इसके बाद कंपनी को नई बॉस मिल गई है। भारत से खास नाता रखने वाली मीरा मूर्ति को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि मीरा मूर्ति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को दुनिया के लिए खतरा बता चुकी हैं। हालांकि, वे ओपनएआई में चीफ टेक्निकल ऑफिसर रही हैं। यही वजह रही कि 2022 में चैटजीपीटी लॉन्च होने के बाद मीरा चर्चा में आ गई थीं। सोशल मीडिया पर उनकी सुंदरता की भी जमकर तारीफ हुई थी।

एआई को लेकर यह कह चुकी हैं मीरा

मीरा मूर्ति एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया को खतरा है। मीरा मूर्ति ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल हो सकता है। यह तकनीक यदि गलत हाथों में पहुंची तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। मीरा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियमों के दायरे में लाए जाने की बात भी कही थी। उन्होंने इसके लिए सरकारों को भूमिका की बात कही थी।

कौन हैं मीरा मूर्ति?

  • मीरा मूर्ति का जन्म 1988 में अल्बानिया में हुआ था।
  • कनाडा से 2007 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।
  • इसके बाद इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
  • मीरा मूर्ति ओपनएआई में चीफ टेक्निकल ऑफिसर रही हैं।
  • एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में भी मीरा मूर्ति काम कर चुकी हैं।
भारत से क्या है नाता?

मीरा मूर्ति के पिता और मां भारतीय हैं। यही वजह है कि मीरा का भारत से खास नाता है। हालांकि, उनका जन्म यूरोप के अल्बानिया में हुआ है। 16 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए कनाडा चली गईं। मीरा की नियुक्ति पर ओपन एआई ने बयान जारी कर कहा है कि मीरा मूर्ति के लंबे अनुभव और एआई गवर्नेंस और नीति में भी उनके बेहतर काम को देखते हुए उन्हें अंतरिम सीईओ बनाया गया है।

Tags:
  • Artificial Intelligence Open AI
  • Indian origin Meera Murthy became the new CEO
  • Meera had called AI a threat
  • Sam Altman's leave
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई
  • भारतवंशी मीरा मूर्ति बनी नई सीईओ
  • मीरा ने एआई को बताया था खतरा
  • सैम आल्टमैन की छुट्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा