/sootr/media/post_banners/7a890fd65501ba1a2e3c8a12f335e59a0a6d7e63a182259a1ab75d0b49bfcaf9.jpeg)
LAKHIMPUR. उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एक गांव के बाहर पेड़ से 2 दलित बहनों की लटकती हुई लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि 14 सितंबर को 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए। घटना तमोलीन गांव की है। शव मिलने के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इस दौरान भीड़ की एसपी संजीव सुमन से बहस हो गई। पिछले साल लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला सामने आया था। इसमें केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे का नाम आया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।
लड़कियों को बाइक पर बैठाकर भाग गए आरोपी
मां के मुताबिक, दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटने गई थीं। 14 सितंबर शाम करीब 5 बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव पेड़ से लटके मिले।
6 आरोपी गिरफ्तार
15 सितंबर को पुलिस ने कहा कि डबल मर्डर केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़कियों की आरोपियों से दोस्ती थी। इन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी 6 आरोपी आपस में दोस्त हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us