UP: गर्भवती को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, महिला का पेट फटा, बच्ची 5 ​फीट दूर उछलकर गिरी, घटना देख लोगों के उड़े होश

author-image
Rohit Dubey
एडिट
New Update
UP: गर्भवती को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, महिला का पेट फटा, बच्ची 5 ​फीट दूर उछलकर गिरी, घटना देख लोगों के उड़े होश

UP. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का टायर महिला के उपर चढ़ने से गर्भवती का पेट फट गया। इससे उसके गर्भ में पल रही बच्ची 5 फीट दूर उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसने भी ये भयावह हादसा होते देखा उसकी रूह कांप गई। हादसे में महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हालांकि बच्ची सही-सलामत थी।





गर्भवती महिला पति का कहना था कि उसकी पत्नी कामिनी उसके साथ बाइक पर मायके जा रही थी। पति रामू ने बताया कि पूरा हादसा उसकी आंखो के सामने ही हुआ, ट्रक कामिनी को कुचलते हुए निकल गया जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, दूर जाकर गिरी मेरी बच्ची रो रही थी।





दूसरी तरफ जैसे की महिला की मौत की खबर उसके चाचा को लगी, तो चाचा की सदमे में मौत हो गई। महिला और उसके चाचा का एक साथ बुधवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।





आगरा जिले के धनौला का रहने वाला रामू अपनी गर्भवती पत्नी कामिनी को बाइक पर ससुराल ले कर जा रहा था। रामू की ससुराल फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र मे मौजूद वजीरपुर कोटला में है। रामू ने बताया कि 'पत्नी 9 माह की गर्भवती थी। उसने मुझसे बुधवार सुबह बोला कि, मायके घुमा लाइए। मायके वालों की याद आ रही है। बच्चा होने के बाद 4 महीने तक नहीं जा पाऊंगी। मैंने उसकी बात मान ली, और उसको लेकर बाइक से 9 बजे निकला। घर से ससुराल की दूरी लगभग 40 किलोमीटर होगी।'





रामू ने आगे बताया कि, "कुछ देर चलने के बाद कामिनी ने चाय के लिए बोला। हम लोगों ने ढाबे पर चाय पी। उसके बाद मुश्किल से 5 किलोमीटर आगे बढ़े होंगे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कामिनी बाइक से गिर गई।"





रामू ने बताया, "हादसे के बाद मेरे होश उड़ गए। मैं अपनी पत्नी को देख रहा था। तब उधर से गुजर रहे लोगों ने मेरी बच्ची को उठाया। मैं उसे लेकर वहीं बैठा था। तब कुछ भले लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए।'' 







इस हादसे की खबर सुनते ही सदमे से महिला के कैंसर पीड़ित चाचा कालीचरन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चाचा काफी दिनों से बीमार थे। इसलिए पहले कामिनी की मौत के बारे में उनको नहीं बताया गया था।



Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश समाचार News agra-city-general state Road Accident Firozabad baby Born on Road Truck crushed the pregnant Delivery on Road Dumper crushed the bike आगरा-सिटी-जनरल सड़क दुर्घटना फिरोजाबाद सड़क पर जन्मे बच्चे ट्रक ने गर्भवती को कुचला सड़क पर डिलीवरी डंपर ने बाइक को कुचल दिया