सौतेली मां की इस हरकत ने एक शख्स को बना दिया औरतों का सबसे बड़ा दुश्मन, पढ़िए साइको किलर की Inside Story

Sandeep Kumar | Aug 10, 2024, 24:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T002116.148
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T002116.148

एक शख्स को बरेली पुलिस ने हत्या के 9 मामलों में गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने इन महिलाओं की हत्या क्यों कि, इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे...

उत्तर प्रदेश के बरेली में खौफ का सरगना बन चुका एक साइको किलर ( psycho killer ) आखिरकार गिरफ्तार हो गया। आरोपी का नाम कुलदीप है। इस पर आरोप है कि पिछले 14 महीने में उसने 9 अधेड़ उम्र की महिलाओं को मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि आरोपी केवल महिलाओं को निशाना बनाता था।

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

कुलदीप ने सभी महिलाओं की हत्या गला घोंटकर सुनसान इलाकों में की है। पुलिस की पूछताछ में सीरियल किलर ने बताया कि उसे महिलाओं से बहुत अधिक चिढ़ थी। वह उनसे नफरत इस कदर करने लगा था कि वह लगातार महिलाओं को मौत के घाट उतारता जा रहा था।

इन हरकतों ने बनाया किलर

दरअसल आरोपी कुलदीप की सगी मां और दो बहनों की मौत हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी रचाई थी। सौतेली मां उससे स्नेह करने के बजाय मारपीट करने लगी। उस पर आए दिन जुल्म होने लगे। वहीं जब कुलदीप की शादी हुई तो कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इन सब घटनाओं ने उसके दिलो-दिमाग में महिलाओं के प्रति नफरत इतनी ज्यादा भर दी कि वो महिलाओं को अपना दुश्मन मानने लगा।

इसलिए करता था हत्या

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुलदीप को 9 महिलाओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के जेहन में महिलाओं को लेकर क्रोध है। विरोध करने पर वह गला दबाकर हत्या कर देता था। आरोपी ने 6 घटनाओं को कबूला है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप सुनसान जगहों पर महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करता था। जब पीड़िताएं विरोध करती तो वह उनकी गला घोंटकर हत्या कर देता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • साइको किलर
  • बरेली का साइको किलर
  • 9 महिलाओं की हत्या
  • आरोपी कुलदीप अरेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई