100 करोड़ के पोंजी स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे अभिनेता प्रकाश राज, ईडी ने किया तलब

Pratibha Rana | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
100 करोड़ के पोंजी स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे अभिनेता प्रकाश राज, ईडी ने किया तलब
100 करोड़ के पोंजी स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे अभिनेता प्रकाश राज, ईडी ने किया तलब

दंबंग 2’ के बच्चा सिंह और प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 100 करोड़ रुपये के पोंजी स्कैम से जुड़े प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें तलब किया है।

New Delhi. ‘दंबंग 2’ के बच्चा सिंह और प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 100 करोड़ रुपए के पोंजी स्कैम से जुड़े प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें तलब किया है। ईडी ने तमिलनाडु के त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था। प्रणव ज्वेलर्स की एडवरटाइजिंग यानी एंड्रोसेमेंट मशहूर एक्टर प्रकाश राज करते हैं। छापेमारी के बाद अब जांच एजेंसी ने प्रकाश राज को नोटिस भेजा है।

ईडी को मिले थे कई जरूरी कागजात

ईडी सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु के त्रिची के मशहूर प्रणव ज्वेलर्स के यहां PMLA के तहत सर्च ऑपरेशन के दौरान कई ऐसे कागजात मिले थे, जिसमें करीब 23 लाख 70 हजार रुपए के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली थी। इतना ही नहीं, ईडी ने सर्च के दौरान 11 किलो 60 ग्राम सोने के गहने भी जब्त किए थे।

गोल्ड स्कीम के जरिए इक्कट्ठे किए गए 100 करोड़ रुपए

जांच एजेंसी की तरफ से कहा गया था कि जनता से गोल्ड स्कीम के जरिए इक्कट्ठे किए गए 100 करोड़ रुपए प्रणव ज्वेलर्स के लोगों ने कई शेल कंपनियों के जरिए ठिकाने लगाए हैं। ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला है कि प्रणव ज्वेलर्स और उससे जुड़े लोगों ने धोखाधड़ी से हासिल किए इन पैसों को दूसरी शेल कंपनी में डायवर्ट कर दिया है। आरोप सही पाए गए तो प्रकाश राज पर कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रकाश राज अपने बयानों को लेकर रहे हैं चर्चाओं में

चन्द्रयान तीन पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी और पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे नामी एक्टर प्रकाश राज प्रणव ज्वेलर्स के ब्रांड एम्बेसडर थे। वही इस ज्वैलर कंपनी के विज्ञापन का चेहरा रहे हैं, लेकिन जैसे ही प्रणव ज्वेलर्स की कारगुजारियों का खुलासा हुआ उन्होंने चुप्पी साध ली। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में वे भी अब जांच एजेंसी के रडार पर हैं। उन्हें भी ईडी ने इस मामले में समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Tags:
  • 100 crore Ponzi scam
  • Pranav Jewelers money laundering case
  • ED notice to actor Prakash Raj
  • Prakash Raj trapped
  • 100 करोड़ के पोंजी स्कैम
  • प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस
  • अभिनेता प्रकाश राज को ईडी का नोटिस
  • फंसे प्रकाश राज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई