रिश्वत के आरोपों के बाद 20% गिरे अडानी समूह के शेयर, हुआ इतना नुकसान

Sandeep Kumar | Updated:
Share
Adani Group shares
Adani Group shares

अमेरिका में गौतम अडानी की कंपनी पर रिश्वत के आरोपों के बाद उनके ग्रुप के सभी शेयर गुरुवार आज सुबह धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में देखने को मिला। इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा।

भारतीय अरबपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को अमेरिका से एक बड़ा झटका लगा है। उनकी कंपनी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। साथ ही एक सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट (Solar Energy Contracts ) को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को हजारों करोड़ रुपए की रिश्वत देने का आरोप लगा है। दरअसल ये पूरा मामला अडानी ग्रीन एनर्जी ( Adani Green Energy) और एन्य अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। इस खबर के आते ही गुरुवार यानी 21 नवंबर को शेयर बाजार Stock Market में तहलका मच गया।

गौतम अडानी पर लगे ये आरोप अमेरिका में गौतम अडानी की कंपनी को लेकर दावा किया गया है कि 2020 से 2024 के बीच Adani Green और Azure Power Global को ये सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के लिए गलत तरीके से भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी गई। एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के अमेरिका में अपनी एक कंपनी का ठेका दिलाने के लिए 25 करोड़ डॉलर ( भारतीय रुपए में 21 अरब से ज्यादा) की रिश्वत देने और इस मामले को छिपाने का आरोप लगा है।

अडानी के सभी शेयर धराशायी

adani group
adani group


अमेरिका में गौतम अडाणी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इस मामले में अडानी ग्रुप ने क्या कहा

इस पूरे मामले पर अब अडानी ग्रुप का बयान भी आ गया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग और SEC ने हमारे बोर्ड के सदस्यों गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक अभियोग जारी किया है। U.S. Department of Justice ने हमारे बोर्ड के सदस्य विनीत जैन को भी इसमें शामिल किया है। इन घटनाक्रमों के मद्देनजर, हमारी सहायक कंपनियों ने फिलहाल प्रस्तावित USD नामित बॉन्ड पेशकशों के साथ आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरे

गुरुवार सुबह शेयर मार्केट में भी गिरावट आई। सेंसेक्स करीब 700 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मार्केट खुलने के करीब आधे घंटे बाद सेंसेक्स 743.66 अंक गिरकर 76,834.72 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में 243.30 अंकों की गिरावट आई और यह 23,275.20 रुपए पर था।

क्यों आई अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट?

अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा की। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक अडानी पोर्ट एंड एसईजेड, अडानी पावर और एनर्जी एवं ग्रीन एनर्जी से जुड़े स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह से कुछ ही मिनटों में अडानी ग्रुप के मार्केट कैप को 2.24 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। सबसे ज्यादा अडानी इंटरप्राइजेज के मार्केट कैप को 49 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gautam adani
  • गौतम अडानी
  • शेयर मार्केट
  • businessman Gautam Adani
  • अडानी ग्रुप
  • gautam adani 38
  • ग्रीन बॉन्ड स्टॉक मार्केट में लिस्ट
  • Crisis Gautam Adani
  • स्टॉक मार्केट क्रैश
  • स्टॉक मार्केट
  • Adani Green Energy
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Harrison Masih

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत