गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Sandeep Kumar | Aug 29, 2024, 17:48 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-29T174955.296
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-29T174955.296

हुरुन इंडिया रिच (Hurun India Rich ) 2024 लिस्ट के मुताबिक इस लिस्ट में कुल 1 हजार 5 सौ 39 भारतीयों का नामों को शामिल किया गया है। इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति 1 हजार करोड़ से अधिक है।

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani ) भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Industrialist Mukesh Ambani ) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। दरअसल लंबे समय से मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए थे, मगर अब जारी हुरुन इंडिया रिच (Hurun India Rich ) 2024 में अडानी ग्रुप ने अंबानी ग्रुप को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट के मुताबिक कुल 1 हजार 5 सौ 39 भारतीयों का नामों को शामिल किया गया है। इन सभी व्यक्तियों की संपत्ति 1 हजार करोड़ से अधिक है।

ये खबर भी पढ़िए...मुकेश अंबानी, गौतम अडानी नहीं... ये अरबपति बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

जानें अडानी कुल दौलत

हुरुन इंडिया रिच 2024 ( Hurun India Rich 2024 ) की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार 62 साल के गौतम अडानी की संपत्ति 11 लाख 61 हजार 800 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी का नाम है, जिनकी संपत्ति 10 लाख 14 हजार 700 करोड़ रुपए है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर HCL के शिव नाडर (Shiv Nadar ) का नाम है। उनकी कुल नेट वर्थ 3 लाख 14 हजार 000 करोड़ रुपए है। चौथे स्थान पर साइरस पूनावाला का नाम आता है। उनकी नेट वर्थ 2 लाख 89 हजार 900 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla ) इस सूची में 6 स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: गोपीचंद हिंदुजा, राधाकृष्ण दमानी, अजीम प्रेमजी और नीरज बजाज का नाम है।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायरमेंट ले रहे हैं गौतम अडानी! कौन संभालेगा साम्राज्य, जानें इस खबर में...

ADANI
ADANI

किंग खान भी इस लिस्ट में

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ( King of Bollywood Shahrukh Khan ) भी पहली बार देश के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हुए हैं। उनकी संपत्ति 7 हजार 300 करोड़ रुपए के आसपास बताई गई है। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders ) और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment ) में अपनी हिस्सेदारी के चलते इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन, जूही चावला एंड फैमिली (Juhi Chawla And Family) और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gautam adani
  • गौतम अडानी
  • Mukesh Ambani
  • मुकेश अंबानी
  • बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान
  • गौतम अडानी आगे
  • मुकेश अंबानी पीछे
  • Hurun India Rich 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं