अब आसानी से जांचें मावा असली है या नकली, यह है तरीका
Madhav Singh | Oct 16, 2024, 08:33 IST
ese chek karen mave ko
त्योहारों पर हम जो मावा खाते हैं, वह असली है या नकली। यह जान पाना मुश्किल था। अब इसे जांचना आसान हो गया है। इसके लिए खाद्य विभाग ने एक केमिकल के बारे में बताया जो आसानी से असली और नकली की पहचान कर सकता है।
त्योहारों पर हम बाजारों से मावा लाते हैं या दुकानों पर बनी मिठाईयों को खाते हैं, लेकिन क्या हम जानते हैं कि जिस मावा (खोया) को हम खा रहे हैं, वह असली है या नकली। इसका पता लगा पाना आसान नहीं है। अब इस समस्या का हल मथुरा के खाद्य विभाग ने ढूंड निकाला है। उन्होंने बताया कि एक खास केमिकल की मदद से आप मात्र 15 मिनट में यह जान सकते हैं कि, मावा असली है या नकली।
मथुरा के खाद्य विभाग ने बताया कि उनके द्वारा उपयोग में लाई जा रही हाईटेक टेस्टिंग वैन कुछ ही समय में खाने की चीजों जैसे- मिठाई, मावा, दाल, चावल, दूध और दही की शुद्धता जांच सकती है। विभाग के कर्मचारी वेदांत सारस्वत ने बताया कि इस वैन में अत्याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं, जो कुछ ही मिनटों में खाद्य पदार्थों की जांच कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...त्योहारों से पहले मुंबई में मंडराया आतंकी हमले का संकट, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांचने के लिए आयोडीन टिंचर नामक केमिकल का उपयोग किया जाता है। इस केमिकल की 4 बूंद मावे के नमूने पर डालें और टेस्ट ट्यूब में थोड़ा सा मिनरल वॉटर मिलाएं, अगर मावे का रंग बैंगनी हो जाता है तो वह असली है। अगर बूंदें मावे को काला कर दें, तो वह मावा नकली है।
ये भी पढ़ें...Bank Holiday : त्योहारों का सीजन हुआ शुरू, जानें कब बंद रहेंगे बैंक Dolly patil
बताते चलें कि बाजारों में नकली मावे का उपयोग आमतौर पर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में किया जाता है। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए घर पर या खाद्य विभाग की मदद से मिठाईयों और मावे की जांच करना बेहद जरूरी हो गया है। अब आसानी से जान पाएंगे कि हम जो मावा खा रहे हैं, वह असली है या नकली।
क्या है हाईटेक टेस्टिंग वैन?
ये भी पढ़ें...त्योहारों से पहले मुंबई में मंडराया आतंकी हमले का संकट, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
इस केमिकल से जांच सकते हैं मावा की शुद्धता
ये भी पढ़ें...Bank Holiday : त्योहारों का सीजन हुआ शुरू, जानें कब बंद रहेंगे बैंक Dolly patil
नकली मावा ला सकता है गंभीर बीमारियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जोधपुर में राजनाथ सिंह ने देखा ‘तरंग शक्ति-2026’, 32 देशों के सैन्य पर्यवेक्षक भी मौजूद
By Ashish Bhardwaj
ओबीसी आरक्षण पर पूर्व सीएम कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, बोले- चोरी और सीनाजोरी की राजनीति कर रही सरकार
By Amresh Kushwaha
राजस्थान: पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे संविदाकर्मी और आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मिली छूट
By Saurabh Mishra
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की तैयारी के आगे पस्त हुए कॉकरोच, किले में तब्दील राजधानी!
By Atul Dwivedi
MP की मानसिक सेहत पर संकट! हर 100 में 14 लोग प्रभावित, इलाज के लिए डॉक्टरों की कमी
By Anshika Singh Chauhan
जयपुर में अनुभव प्रमाणपत्र को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, भर्ती से पहले नगर निगम में विवाद
By Raghvendra Singh Rathore
विधायक प्रीतम लोधी के प्रदर्शन में बवाल: समर्थकों ने युवक को पीटा, लगे भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे
By Amresh Kushwaha