सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा के निधन के बाद लाखों निवेशकों के मन में उठ रहा रिफंड को लेकर सवाल, जाने क्या होगा आगे
Pratibha Rana | Nov 16, 2023, 24:00 IST
सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा के निधन के बाद लाखों निवेशकों के मन में उठ रहा रिफंड को लेकर सवाल, जाने क्या होगा आगे
सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं जिन्होंने सहारा की योजनाओं में निवेश किया था।
BHOPAL. सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। देशभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने सहारा की योजनाओं में निवेश किया था। इन सभी निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि उनके पैसों का क्या होगा। क्या सहारा की योजनाओं में फंसा उनका पैसा उन्हें मिल पाएगा या नहीं। क्या सुब्रत रॉय के निधन के साथ ही उनका पैसा भी डूब जाएगा। इन्हीं सवालों के जवाब खोजने के लिए द सूत्र ने विशेषज्ञों से बात की और जो जवाब मिले वे आपके सामने पेश हैं।
जानकारों का कहना है कि सुब्रत रॉय के निधन से निवेशकों के मिल रहे रिफंड की प्रोसेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही सहारा के निवेशकों के फंसे पैसों को रिफंड करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए निवेशकों का पैसा वापस किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
सहारा की योजनाओं में निवेशकों के फंसे पैसो को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में आदेश दिया था कि निवेशकों का पैसा उन्हें ब्याज सहित लौटाया जाना चाहिए। शीर्ष कोर्ट के फैसले के बाद 3 करोड़ लोगों का पैसा वापस करने के लिए केंद्र ने सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ लॉन्च किया। इसके जरिए निवेशकों का पैसा वापस हो रहा है। चूंकि यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण शुरू की गई है, ऐसे में इस प्रक्रिया में कोई बाधा आना संभव नहीं है।
सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में लोगों का पैसा फंसा है। निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेद कर अपनी राशि पा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन ही क्लेम करना होगा। इसके लिए जरूरी कागजात और रसीद अपलोड करनी होगी। इन कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद निवशकों को रिफंड मिल रहा है। केंद्र सरकार निवेशकों का पैसा किस्तों में वापस कर रही है। को किस्तों में पैसा वापस कर रही है। क्लेम की प्रोसेस निशुल्क है।
सहारा के निवेशकों को रिफंड में कोई दिक्कत नहीं हो इस मकसद से केंद्र सरकार ने दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 1800 103 6891 / 1800 103 6893। यदि किसी निवेश को कई परेशानी आती है तो वह इन टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है।
रिफंड प्रोसेस का क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
इस तरह मिलेगी राशि
टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava