थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों का किया वैलकम, बिना VISA देगा एंट्री
Pratibha Rana | Nov 27, 2023, 24:00 IST
थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों का किया वैलकम, बिना VISA देगा एंट्री
मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इस बात की जानकारी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है।
BHOPAL. भारतीयों को वीजा जारी करने को लेकर थाईलैंड और श्रीलंका के बाद अब मलेशिया की सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। 1 दिसंबर से ये सुविधा शुरू होगी। 30 दिनों तक आप मलेशिया में रह सकेंगे।
दरअसल मलेशिया ने भारतीयों और चीनी नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। यह पॉलिसी 1 दिसंबर से लागू होने वाली है। श्रीलंका और थाइलैंड पहले ही इसका ऐलान कर चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इसकी जानकारी दी है। श्रीलंका और थाइलैंड के बाद मलेशिया तीसरा एशियाई देश है, जिसने भारत के नागरिकों को वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा दी है।
मलेशिया अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना चाहता है। मलेशिया में हर साल बड़ी संख्या में दुनियाभर से टूरिस्ट पहुंचते हैं, लेकिन भारत और चीन के पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मलेशियाई सरकार ने यह फैसला लिया है। मलेशिया को उम्मीद है कि वीजा-फ्री एंट्री से उसके यहां आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इजाफा होगा।
इन देशों में भारतीय लोगों के लिए या तो वीजा फ्री एंट्री है या फिर वीजा ऑन अरइवल की सुविधा है।
मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री
मलेशिया ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
इन देशों में भारतीय लोगों के लिए या तो वीजा फ्री एंट्री है या फिर वीजा ऑन अरइवल की सुविधा है।
ये हैं वो देश...
- फिजी
- मार्शल आइलैंड
- माइक्रोनीशिया
- नियू
- पलाउ आइलैंड
- समाओ
- तुवालू
- वनुआटू
- ईरान
- जॉर्डन
- ओमान
- कतर
- अल्बानिया
- सर्बिया
- बारबाडोस
- ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
- डोमिनिका
- ग्रेनेडा
- हैती
- जमैका
- मोंटेसेराट
- सेंट किट्स एंड नेविस
- सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
- त्रिनिदाद और टोबैगो
- कंबोडिया
- इंडोनेशिया
- भूटान
- सैंट लुसिया
- लाओस
- मकाओ
- मालदीव
- म्यांमार
- नेपाल
- श्रीलंका
- थाईलैंड
- तिमोर-लेस्ते
- बोलीविया
- गैबॉन
- गिनी-बिसाऊ
- मेडागास्कर
- मॉरिटानिया
- मॉरीशस
- मोजाम्बिक
- रवांडा
- सेनेगल
- सेशल्स
- सिएरा लियोन
- सोमालिया
- तंजानिया
- टोगो
- ट्यूनीशिया
- जिम्बाब्वे
- केप वर्डे आइलैंड
- कोमोरो आइलैंड
- बुरुंडी
- कजाकिस्तान
- एल साल्वाडोर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman