खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा 4 गुना बढ़ाई, 12 हजार सुरक्षाकर्मी, बम स्क्वॉड और एंटी ड्रोन तैनात
BP Shrivastava | Oct 13, 2023, 24:00 IST
खालिस्तानियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सुरक्षा 4 गुना बढ़ाई, 12 हजार सुरक्षाकर्मी, बम स्क्वॉड और एंटी ड्रोन तैनात
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओडियो धमकी के बाद 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सुरक्षा 4 गुना बढ़ा दी गई है।
Ahmedabad. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 दिन पहले एक ऑडियो जारी कर धमकी दी थी कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंकवाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। अब तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन शनिवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सुरक्षा 4 गुना बढ़ा दी गई है। गुरुवार (12 अक्टूबर) शाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के साथ अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नर्मदा होटल लाया गया। इस दौरान एक डीसीपी, एक एसपी, 100 से अधिक पुलिस, सुरक्षाकर्मी, सीआईएसएफ समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के जवान और बम स्क्वॉड और एंटी ड्रोन तैनात किए गए हैं।
टीम की सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अब खिलाड़ी का सुरक्षा घेरा पहले से ज्यादा मजबूत है। एक समय टीम इंडिया के आने पर यहां 2 पीसीआर वैन टीम की सुरक्षा में लगाई जाती थीं, लेकिन आज डीसीपी से लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। टीम इंडिया की सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया है। इसी के साथ हजारों कैमरों से नजर भी रखी जा रही है।
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं। गुजरात पुलिस ने पिछले दो दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया गया है। होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी।
गुजरात पुलिस ने मैच की सुरक्षा को देखते हुए 14 अक्टूबर को अहमदाबाद शहर को नो-ड्रोन जोन घोषित किया है। इसके तहत ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, संचालित विमान, माइक्रोलाइट विमान, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, गर्म हवा के गुब्बारे और पैराशूट उड़ाने पर बैन रहेगा।
पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 7 हजार पुलिसकर्मी और 4 हजार होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 एडिशनल एवं जॉइंट कमिश्नर और 21 डीसीपी रैंक के अधिकारी लगाए हैं। एनएसजी की बम स्क्वॉड और एंटी ड्रोन टीमें भी शामिल रहेंगी।
खिलाड़ियों, वीवीआईपी और दर्शकों की सुरक्षा के लिए एसआरपीएफ, आरएफ और एनएसजी कमांडों भी तैयार किए गए हैं। मैच के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा के साथ-साथ शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी प्रशासन ने पुलिस बल की व्यवस्था की है। स्टेडियम के आसपास के होटलों में भी चेकिंग की जाएगी।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 दिन पहले एक ऑडियो जारी कर धमकी दी थी कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा। पन्नू ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र नहीं किया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सावधानी के तौर पर अलर्ट हैं।
सुरक्षा का जिम्मा गुजरात पुलिस ने लिया
सुरक्षा के घेरे में होटल, पाकिस्तानी टीम हयात में ठहरी
मैच के दौरान अहमदाबाद नो ड्रोन जोन घोषित
कौन से अधिकारी सुरक्षा में लगे
पूरे शहर में सुरक्षा, होटलों की चेकिंग
क्या धमकी दी थी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman