सेना में अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, परिवार 19 साल के बेटे के शव को कंधा देकर श्मशान तक ले गया, पूर्व गवर्नर मलिक ने उठाए सवाल

The Sootr | Oct 15, 2023, 24:00 IST
Share
सेना में अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, परिवार 19 साल के बेटे के शव को कंधा देकर श्मशान तक ले गया, पूर्व गवर्नर मलिक ने उठाए सवाल
सेना में अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं, परिवार 19 साल के बेटे के शव को कंधा देकर श्मशान तक ले गया, पूर्व गवर्नर मलिक ने उठाए सवाल

केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर फिर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के एक जवान की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत होने के बावजूद उसकी पार्थिव देह को उसके घर एक प्राइवेट एंबुलेंस में पहुंचाया गया।

Amritsar. केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर फिर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के एक जवान की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत होने के बावजूद उसकी पार्थिव देह को उसके घर एक प्राइवेट एंबुलेंस में पहुंचाया गया। सेना ने उसे सलामी भी नहीं दी। इस पर पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा- अग्निवीर बनाए ही इसलिए गए हैं, ताकि उन्हें शहीद का दर्जा न दिया जाए। वहीं, पंजाब के किसान नेता ने भी पूछा कि अमृतपाल को अंतिम विदाई में कोई सम्मान नहीं मिला, क्या अग्निवीर फौजी नहीं हैं?

पैतृक गांव कोटली में हुआ अंतिम संस्कार

पंजाब के मानसा के 19 साल के जवान अमृतपाल सिंह का बुधवार को जम्मू-कश्मीर में माथे पर गोली लगने से निधन हो गया था। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव कोटली कलां लाई गई। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें किसी तरह का सैन्य सम्मान नहीं मिला।

सेना बोली- अमृतपाल ने खुद को गोली मार ली, इसलिए सम्मान नहीं

अमृतपाल सिंह की ड्यूटी पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के मनकोट इलाके में एलओसी के पास थी। ड्यूटी के दौरान उनके माथे पर गोली लगी। अमृतपाल को गोली लगने से दो दिन पहले ही सेना ने दो आतंकियों को मारा था। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि अमृतपाल को आतंकियों की गोली लगी थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना का कहना है कि अमृतपाल ने खुद को गोली मार ली थी। इसी वजह से नियम के मुताबिक उसे गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।

अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती फौजी को शहीद का दर्जा नहीं

अमृतपाल के निधन के बाद उनकी पार्थिव देह सेना के वाहन के बजाय प्राइवेट एंबुलेंस में लाई गई। यहां सेना के 2 जवान शव को छोड़ने के लिए आए थे। अमृतपाल का शव छोड़ने के बाद वह वहीं से चले गए। परिवार ने उनसे पूछा कि अमृतपाल को कोई सैन्य सम्मान नहीं मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा, अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती फौजी को शहीद का दर्जा नहीं है, इसलिए सैन्य सम्मान नहीं मिलेगा।

पुलिस की एक टुकड़ी ने अमृतपाल को दी सलामी

सैनिकों ने अमृतपाल के शव को गांव के सुपुर्द कर दिया और वहां से बिना कुछ कहे चले गए। इसके बाद गांव के लोग इकट्‌ठा हुए। अमृतपाल के माता-पिता ने शव को ग्रामीणों के साथ मिलकर श्मशान पहुंचाया। जहां अमृतपाल को अंतिम विदाई दी गई। इसके बारे में पता चलने पर ग्रामीणों ने लोकल पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस की एक टुकड़ी पहुंची और अमृतपाल को सलामी दी।

मलिक बोले- केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए

जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- आज शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव कोटली कलां आया। जिसे 2 फौजी भाई प्राइवेट एंबुलेंस से छोड़कर गए। जब ग्रामीणों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नई नीति के तहत अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। इसलिए सलामी नहीं दी जाएगी। फिर गांव वालों ने एसएसपी साहब से बात कर पुलिस वालों से सलामी दिलवाई। ये घटना साबित करती है कि अग्निवीर इसलिए बनाए गए हैं ताकि शहीद का दर्जा न दिया जाए और फौज खत्म हो जाए। केंद्र सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वह अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दे रही।

किसान नेता बोले- अग्निवीर से भेदभाव क्यों?

पंजाब के किसान नेता रमनदीप सिंह मान ने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'अग्निवीर स्कीम के तहत 19 साल के अमृतपाल सिंह को 4 दिन पहले उनकी यूनिट में माथे पर गोली लगी थी। दुख की बात है अमृतपाल का शव प्राइवेट एंबुलेंस में लाया गया। फौज का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। फौज द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया। क्या अग्निवीर फौजी नहीं, ये भेदभाव क्यों?

Tags:
  • Agniveer scheme
  • Agniveer not military honor
  • Agniveer last rites
  • Satyapal Malik
  • Agniveer is not martyr
  • केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना
  • अग्निवीर सैन्य सम्मान नहीं
  • अग्निवीर का अंतिम संस्कार
  • सत्यपाल मलिक
  • अग्निवीर शहीद नहीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज