कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चिट्ठी पर भड़के केजरीवाल, बोला हमला
Jitendra Shrivastava | Jan 02, 2025, 18:58 IST
Shivraj Singh Chauhan letter angered Kejriwal Photograph: (thesootr)
2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को लेकर सजग हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के किसानों को लेकर दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखा, इस पर केजरीवाल ने हमला बोला है...
दिल्ली में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के किसानों को लेकर एक पत्र लिखा है। इस पत्र में दिल्ली सरकार और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। ये सभी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। इन किसानों की वही मांग है जिसे केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान लिया था, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया है।
दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के प्रति बेहद उग्र है। उन्होंने आगे लिखा आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में किसानों को लेकर कोई संवेदना नहीं है। पिछले 10 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस बीच अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को बस धोखे के सिवाय नहीं दिया है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह के पत्र पर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीजेपी की केंद्र सरकार अब खुद अपने मुद्दो से पीछे भाग रही है। उन्होंने आगे लिखा कि बीजेपी अब किसानों के मुद्दों पर कुछ बात तक नहीं कर रही है। बीजेपी के लोग किसानों से बात तो करे। वो हमारे ही देश के किसान हैं। बीजेपी को आखिर किस बात का घमंड है। ये लोग किसी से भी बात क्यों नहीं करना चाहते है?
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जो किसान अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं, भगवान उन्हें सलामत रखें, लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी। देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूं कि जो तीन काले कानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन के कारण वापस लिए थे, उन्हें पालिसी कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट से दिया जवाब
केंद्र सरकार खुद अपने मुद्दे से भाग रही है
पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल से अभी तक लागू नहीं की। बीजेपी सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। बीजेपी की केंद्र सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं।…
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसानों से बात करें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari