वायुसेना का फाइटर जेट मिग- 29 क्रैश, आसमान में ही प्लेन में लग गई थी आग
Deeksha Nandini Mehra | Sept 03, 2024, 12:04 IST
फाइटर जेट मिग-29 क्रैश
वायुसेना का फाइटर विमान नाईट प्रशिक्षण मिशन पर था। तकनीकी खराबी के कारण फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ और इसमें जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। कोर्ट ने ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
Air Force Fighter Jet MiG-29 Crashes : राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना का फाइटर जेट मिग-29 (fighter jet MiG-29) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट में आसमान में ही आग गई थी जिसके बाद वो क्रैश हुआ और जोरदार धमाका हुआ। यह हादसा बाड़मेर के कवास इलाके में हुआ। फिलहाल पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि फाइटर प्लेन का पायलट घटनास्थल से लगभग 7-8 किमी दूर नेशनल हाईवे पर मिला।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार फाइटर जेट प्रशिक्षण मिशन पर था। इसी दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इसकी वजह से विमान में आग लग गई और विमान कैश हो गया। इसको लेकर वायुसेना ने बयान भी जारी किया है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि हादसा बाड़मेर उतरलाई एयरबेस के पास हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब मिग-29 हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी कई बार मिग 29 दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार फाइटर जेट प्रशिक्षण मिशन पर था। इसी दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इसकी वजह से विमान में आग लग गई और विमान कैश हो गया। इसको लेकर वायुसेना ने बयान भी जारी किया है।
पहले भी कई बार हो चुके हादसे
वायुसेना ने किया पोस्ट
वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान IAF के मिग-29 में एक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, कोर्ट ने ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
During a routine night training mission in Barmer sector, an IAF MiG-29 encountered a critical technical snag, forcing the pilot to eject. The pilot is safe and no loss of life or property was reported. A Court of Inquiry has been ordered.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) September 2, 2024
कब-कब हुआ फाइटर विमान क्रैश
- 12 फरवरी 2013: उत्तरलाई से महज 7 किलोमीटर दूर अनाणियों की ढाणी कुड़ला के पास मिग-21 क्रैश।
- 7 जून 2013: उत्तरलाई से 40 किमी दूर सोडियार में मिग-21 क्रैश।
- 15 जुलाई 2013: उत्तरलाई से 4 किमी दूर बांदरा में मिग-27 क्रैश।
- 27 जनवरी 2015: बाड़मेर के शिवकर रोड पर मिग-21 क्रैश।
- 10 सितंबर 2016: मालियों की ढाणी बाड़मेर में मिग-21 क्रैश।
- 15 मार्च 2017: शिवकर के पास सुखोई-30 क्रैश।
- 25 अगस्त 2021: मातासर भुरटिया में मिग- 21 बाइसन कैश।
- 28 जुलाई 2022: भीमड़ा गांव में मिग-21 बाइसन कैश।
- 2 सितंबर 2024: मानानियों की ढाणी में मिग-29 कैश।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman