सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, Air India की सेवाओं से 79 फीसदी यात्री नाराज

Amresh Kushwaha | Jun 22, 2025, 12:50 IST
Share
air-india-customer-satisfaction
air-india-customer-satisfaction

Air India के 79% यात्री नाराज हैं। एयर इंडिया को लेकर यात्रियों की कई शिकायतें सामने आई है। जानें क्या कहती है LocalCircles की सर्वे रिपोर्ट...

Air India के प्रति यात्री की नाराजगी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में LocalCircles ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सामने आया है कि पिछले एक साल में 79 फीसदी यात्रियों ने Air India को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसमें यात्रियों नें एयर इंडिया की विमान सेवा, रखरखाव और सुविधाओं को लेकर शिकायत की है, जो 2024 में 55 फीसदी थी। यह आंकड़ा एयर इंडिया के फ्लाइट AI171 हादसे के बाद और भी अहम हो गया है। इसमें 242 में से केवल एक यात्री बचा और जमीन पर 34 लोगों की भी मौत हो गई।

सर्वे में शामिल यात्री और उनका अनुभव

इस सर्वे में 15 हजार यात्रियों ने हिस्सा लिया, जो भारत के 307 जिलों से थे। इनमें 63 फीसदी पुरुष और 37 फीसदी महिलाएं थीं। सर्वे में पाया गया कि बैगेज हैंडलिंग, एयरलाइन की खराब विमान गुणवत्ता, और खाने की गुणवत्ता पर यात्रियों की प्रमुख शिकायतें थीं।

बैगेज और खाने की गुणवत्ता पर शिकायतें

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 48 फीसदी यात्रियों को बैगेज हैंडलिंग में दिक्कत हुई, जो 2024 में 38 फीसदी थी। इसके अलावा, 36 फीसदी यात्रियों ने मनोरंजन सिस्टम की खराबी की शिकायत की। वहीं 31 फीसदी यात्रियों ने एयरलाइन की कस्टमर सर्विस और खाने की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। हालांकि, फ्लाइट्स के समय पर चलने की शिकायत में कुछ सुधार देखा गया, जो 69 फीसदी से घटकर 46 फीसदी हो गई। एयरलाइन कस्टमर सर्विस

अहमदाबाद हादसा को लेकर यात्रियों की चिंताएं

एयर इंडिया के फ्लाइट AI171 हादसे के बाद कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। वहीं कुछ उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण रद्द की गई। DGCA इस हादसे की जांच कर रहा है। साथ ही, एयरलाइन की सुरक्षा व रखरखाव की पड़ताल कर रहा है। DGCA ने 22 जून को एयरलाइन के तीन सीनियर अधिकारियों को निलंबित किया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं होने पर एयरलाइन का लाइसेंस रद्द हो सकता है।

हाई-लेवल कमेटी बनाने का सुझाव

इस सर्वे में सुझाव भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सरकार को DGCA और सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के साथ मिलकर एक हाई-लेवल कमेटी बनानी चाहिए। इससे यात्रियों की शिकायतों का बेहतर समाधान निकाला जा सकता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • DGCA
  • एयर इंडिया
  • एयरलाइन
  • air india
  • एयरलाइन कस्टमर सर्विस
  • सर्वे रिपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज