एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की लेंगे जगह
Vikram Jain | Updated:
Air Marshal Amar Preet Singh will be the new chief of the Indian Air Force
भारत सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख हैं। एपी सिंह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल का पद ग्रहण करेंगे।
NEW DELHI. एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Marshal Amar Preet Singh) 30 सितंबर 2024 को अगले वायुसेना (Indian Air Force) प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे मौजूदा एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Vivek Ram Chaudhary) का स्थान लेंगे, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वे एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और शानदार पायलट हैं। उन्हें 21 दिसंबर 1984 में इंडियन एयरफोर्स में लड़ाकू पायलट स्ट्रीम में शामिल किया गया था। वह वायुसेना अकैडमी, डुंडीगल से वायु सेना के लड़ाकू स्ट्रीम में तैनात हुए थे। उनके पास विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी विंग विमानों पर 5 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस अकेडमी खडकवासला और एयरफोर्स अकैडमी डुंडीगल से ट्रेनिंग ले चुके हैं।
एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उन्होंने पिछले साल फरवरी में उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख का पद संभाला था। अपने अब तक के करियर में एपी सिंह ने ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है।
वायुसेना के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अपने सर्विस के दौरान कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मॉस्को में टेस्ट पायलट के रूप में मिग-29 अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया। वह नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) के पद पर तैनात रहे हैं। वह वायुसेना में 38 साल से सेवा कर रहे हैं। वह दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयर डिफेंस कमांडर और पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... HR डेयरी से 320 रुपए में घी खरीद रहा था तिरुपति मंदिर बोर्ड, अब नंदिनी को इस रेट में मिला टेंडर
59 साल की उम्र में उड़ाया
अपनी वर्तमान नियुक्ति संभालने से पहले, वह मध्य वायु कमान में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। एयर मार्शल सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस उड़ाया था। जब उन्होंने तेजस उड़ाया था जब वे 59 साल के थे। इस उम्र में तेजस उड़ाकर उन्होंने सबको हैरान किया था।
जानें कौन हैं एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह
1 फरवरी 2023 को बने थे उपप्रमुख
वायुसेना के नए चीफ बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अपने सर्विस के दौरान कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मॉस्को में टेस्ट पायलट के रूप में मिग-29 अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का नेतृत्व किया। वह नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर (फ्लाइट टेस्ट) के पद पर तैनात रहे हैं। वह वायुसेना में 38 साल से सेवा कर रहे हैं। वह दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयर डिफेंस कमांडर और पूर्वी वायु कमान में सीनियर एयर स्टाफ अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... HR डेयरी से 320 रुपए में घी खरीद रहा था तिरुपति मंदिर बोर्ड, अब नंदिनी को इस रेट में मिला टेंडर
59 साल की उम्र में उड़ाया तेजस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
By Aman Vaishnav
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
By Arohi Raj
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
By Aman Vaishnav
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
By Arohi Raj
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप
By Ashish Bhardwaj
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
By Aman Vaishnav