HR डेयरी से 320 रुपए में घी खरीद रहा था तिरुपति मंदिर बोर्ड, अब नंदिनी को इस रेट में मिला टेंडर
Vikram Jain | Sept 21, 2024, 16:17 IST
Tirupati Temple Board Prasad Laddu Ghee adulteration case
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में मिलावट वाले लड्डू प्रसाद के बीच अब घी खरीदे जाने वाले टेंडर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ये पूरा मामला अगस्त 2023 और जुलाई 2024 के बीच तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा खरीदे गए घी से जुड़ा है।
NEW DELHI. विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी की खबरें सुनकर हर कोई सन्न है। इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। मंदिर का प्रसाद बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल होता था उसकी जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घी की जांच में जानवर की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट की पुष्टि हुई है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े प्रसादम् लड्डू में मिलावट से हर कोई हैरान है।
लड्डू बनाने वाले घी की जांच में यह भी सामने आया है। घी सप्लाई का टेंडर एआर डेयरी को दिया गया था। और तिरुपति बोर्ड मात्र 320 रुपए किलो के दर से घी खरीदता था। साथ ही नंदिनी घी का ठेका रद्द किया गया था। इसके बाद जुलाई में घी में मिलावट की रिपोर्ट के बाद एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया। साथ ही फिर से नंदिनी घी को ठेका दिया गया है। तिरुपति बोर्ड ने यह ठेका 470 रुपए प्रति किलो के भाव से दिया था।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ठेका देने की नियमों का उल्लंघन किया गया था। लड्डू बनाने वाले घी को जांच के लिए नहीं भेजा गया था। टेंडर डॉक्यूमेंट के क्लॉज 80 के अनुसार आपूर्ति की गई घी की हर खेप के लिए एनएबीएल से मान्यता प्राप्त और FSSAI से स्वीकृत लैब से TTD को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है।
क्लॉज 81 के अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को घी के सैंपल को लैब टेस्टिंग के लिए भेजना अनिवार्य है। अब सवाल उठ रहे हैं कि अगस्त 2023 और जुलाई 2024 के बीच ब्लैक लिस्टेड कंपनी एआर डेयरी के पहले के सैंपल में घी की मिलावट कैसे नहीं पकड़ी गई? क्या तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने एनएबीएल/लैब परीक्षण के लिए सैंपल नहीं भेजे? साथ ही क्या कंपनी ने उस बैच का एनएबीएल सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किया जिसमें मिलावट पाई गई थी?
मामले में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के ईओ जे श्यामला राव का कहना है कि चारों सैंपल की रिपोर्ट में एक जैसे नतीजे आए हैं। इसलिए मंदिर बोर्ड ने तुरंत घी सप्लाई रोक दी। एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट करने की प्रोसेस की गई है। आगे जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मामले में कानूनी कार्रवाई भी होगी।
ये खबर भी पढ़ें... तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवर की चर्बी वाला घी?.. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
प्रसाद में मिलावट को लेकर केंद्र सरकार ने गंभीरता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात कर तिरुपति लड्डू मामले में रिपोर्ट मांगी है। जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से इस मामले की जांच की जाएगी। साथ ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात की एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रसाद के घी में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मौजूद है। इस पर सीएम नायडू ने तत्कालीन जगन मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जगन मोहन सरकार ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
इधर ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इन गंभीर आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान कोई उल्लंघन नहीं हुआ। उन्होंने सीएम नायडू पर भगवान के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया।
एआर डेयरी को दिया था घी सप्लाई टेंडर
टेंडर नियमों का उल्लंघन
कैसे नहीं पकड़ी गई घी की मिलावट?
एआर डेयरी को किया ब्लैक लिस्ट
ये खबर भी पढ़ें... तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवर की चर्बी वाला घी?.. रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
केंद्र ने मामले में मांगी रिपोर्ट
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुजरात की एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रसाद के घी में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मौजूद है। इस पर सीएम नायडू ने तत्कालीन जगन मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जगन मोहन सरकार ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।
इधर ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इन गंभीर आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान कोई उल्लंघन नहीं हुआ। उन्होंने सीएम नायडू पर भगवान के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel