सावधान! कहीं AirPods छीन न ले आपके सुनने की क्षमता, मेकअप आर्टिस्ट ने सुनाई आपबीती

Sanjay Dhiman | Jun 24, 2025, 20:11 IST
Share
airpods-hearing-loss
Photograph: (The Sootr)

एयरपॉड्स का अत्यधिक इस्तेमाल यूजर्स के सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जानें एक मेकअप आर्टिस्ट के अनुभव और सलाह, ताकि आप अपनी सुनने की क्षमता बचा सकें।

एयरपॉड्स (AirPods) आजकल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे ऑफिस का काम हो, जिम का वर्कआउट, या फिर लंबी यात्रा, एयरपॉड्स हमारे जीवन में घुल चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका अधिक उपयोग आपकी सुनने की क्षमता (Hearing Ability) को प्रभावित कर सकता है?

एयरपॉड्स का अत्यधिक इस्तेमाल यूजर्स के सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। एक जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट और ओसेग्लो इंडिया की को-फाउंडर आरुषि ओसवाल भी इसकी शिकार हुईं हैं। उन्होंने अपने दर्दनाक अनुभव शेयर किए।

उन्होंने बताया कि एयरपॉड्स के अत्यधिक इस्तेमाल से उनकी सुनने की क्षमता काफी कमी हो गई। यह घटना न केवल उस आर्टिस्ट के लिए बल्कि सभी एयरपॉड्स यूजर्स के लिए एक चेतावनी है।

प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट ने खोई सुनने की क्षमता

आरुषि ओसवाल, जो एक प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट हैं और ओसेग्लो इंडिया की सह-संस्थापक भी हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने साथ हुई एक गंभीर घटना का उल्लेख किया। आरुषि ने बताया कि उन्होंने लगातार 8 घंटे तक एयरपॉड्स पहने थे, जिसके बाद उनके बाएं कान की सुनने की क्षमता 45% तक घट गई। उनका दिन सामान्य तरीके से शुरू हुआ था। जैसे ही उन्होंने एयरपॉड्स पहने, कुछ समय बाद उनके कान में अजीब सी आवाज़ें आने लगीं। उन्होंने डाक्टर को परेशानी बताई। डॉक्टर्स ने बताया कि उनका ठीक होने का एकमात्र तरीका स्टेरॉयड इंजेक्शन था, जो बेहद दर्दनाक प्रक्रिया थी। आरुषि का कहना था कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने में लगभग एक हफ्ता लग गया।
ये भी पढ़ें...

सिविल सर्विस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देती है स्कॉलरशिप, जानें कैसे और कितना

खुशखबरी : अब PF अकाउंट से निकाल सकेंगे 5 लाख रुपए तक, वो भी 72 घंटे में

एक्सपर्ट्स की चेतावनी

आरुषि के इस अनुभव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि हेडफोन और एयरपॉड्स का अत्यधिक इस्तेमाल शोर के कारण सुनने की क्षमता को नुकसान पहुँचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने सुझाव दिया है कि हेडफोन का वॉल्यूम 70 डेसिबल से कम रखा जाए। एक बार में 60 मिनट से ज्यादा इसका इस्तेमाल न किया जाए। यह सलाह उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक हेडफोन या एयरपॉड्स का उपयोग करते हैं।

एयरपॉड्स का ऐसे करें सुरक्षित इस्तेमाल

  • सीमित समय तक उपयोग करें: एयरपॉड्स का इस्तेमाल 60 मिनट से ज्यादा न करें।
  • वॉल्यूम को सीमित रखें: वॉल्यूम 60% से अधिक न रखें।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें: एयरपॉड्स की सफाई नियमित रूप से करें, ताकि बैक्टीरियल संक्रमण से बचा जा सके।
  • सुनने का समय घटाएं: एयरपॉड्स का उपयोग केवल जरूरी समय तक करें और इसका इस्तेमाल रात में या सोते समय न करें।
  • अच्छी गुणवत्ता का इस्तेमाल करें: सस्ते एयरपॉड्स से कान में इलेक्ट्रिक शॉक और लाउड साउंड से होने वाले नुकसान का खतरा रहता है।
यह खबरें भी पढ़ें...

राशा ठडानी का ब्लैक ड्रेस में अट्रैक्टिव फोटोशूट हुआ वायरल

Assistant Manager Recruitment 2025 : PFRDA ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें आवेदन प्रक्रिया

अन्य जरूरी टिप्स

  1. सही क्वालिटी के एयरपॉड्स खरीदें: खराब क्वालिटी के एयरपॉड्स से कानों में इन्फेक्शन हो सकता है और इलेक्ट्रिक शॉक भी लग सकता है।
  2. किसी और के एयरपॉड्स का इस्तेमाल न करें: दूसरों के एयरपॉड्स से बैक्टीरिया का ट्रांसफर हो सकता है, जो संक्रमण का कारण बन सकता है।
  3. एक्सरसाइज के दौरान एयरपॉड्स का उपयोग न करें: वर्कआउट करते समय एयरपॉड्स गिर सकते हैं, जिससे कान में चोट लगने का खतरा हो सकता है।
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कान
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • सलाह
  • मेकअप
  • इस्तेमाल
  • हेडफोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग