एयरटेल यूजर्स को बड़ी मुसीबत से मिलेगी छुट्टी, कम्पनी ने उठाया ये कदम
Raj Singh | Sept 27, 2024, 12:26 IST
the sootr
एयरटेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित देश का पहला स्पैम डिटेक्शन टूल लॉन्च किया है। कंपनी ने स्पैम कॉल और मैसेज की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए यह टूल तैयार किया है।
एयरटेल ने आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस पर आधिरत देश का पहला स्पैम डिटेक्शन टूल लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के बाद कंपनी के एमडी गोपाल विट्टल ने बताया कि इसके लिए यूजर्स को अलग से किसी ऐप की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल इसका एक्सेस सिर्फ एयरटेल स्मार्टफोन यूजर्स को ही मिलेगा, जिसमें स्पैम कॉल आने पर उन्हें नोटिफिकेशन मिलेगा।
बता दें कि यह टूल स्पैम कॉल और मैसेज से बचाव के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका नाम स्पैम डिटेक्शन सॉल्युशन दिया है, जो यूजर्स को रियलटाइम प्रोटेक्शन के साथ स्पैम एक्टिविटी से ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन ऑफर करता है।
एयरटेल
Airtel की स्पैम डिटेक्शन टूल सभी यूजर्स के लिए फ्री है। यह कंपनी के सभी ग्राहकों के नंबर पर एक्टिवेट रहेगी। यह टूल एआई टूल कॉल फ्रीक्वेंसी, ड्यूरेशन और दूसरे पैटर्न और संभावित खतरों की पहचान कर यूजर्स को स्पैम एक्टिविटीज से यूजर को अलर्ट करेगा।
ये भी खबर पढ़िए... केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, आधार और पैन कार्ड का डेटा लीक करने वाली कई वेबसाइट ब्लॉक
लॉन्चिंग से पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल ने Airtel के स्पैम डिटेक्शन के बारे में अधिक जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि स्पैम ग्राहकों के लिए खतरा बन गया है। हमने इस समस्या को हल करने के लिए पिछले 12 महीनों में कड़ी मेहनत की है। आज उठाया जा रहा कदम मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि हम देश का पहला AI-संचालित स्पैम-मुक्त नेटवर्क लॉन्च कर रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया था कि डबल लेयर सिक्योरिटी के तौर पर तैयार किए गए इस सॉल्यूशन में दो लेवल के फिल्टर हैं, पहला नेटवर्क लेवल पर और दूसरा आईटी सिस्टम लेवल पर। हर कॉल और एसएमएस इस डबल लेयर एआई शील्ड से होकर गुजरता है। दो मिलीसेकंड में हमारा सॉल्यूशन हर दिन 150 करोड़ मैसेज और 250 करोड़ कॉल प्रोसेस करता है। यह एआई की ताकत का इस्तेमाल करके रियल-टाइम बेसिस पर 10 खरब रिकॉर्ड को प्रोसेस करने के बराबर है। हमारा सॉल्यूशन हर दिन आने वाले 10 करोड़ संभावित स्पैम कॉल और 30 लाख स्पैम एसएमएस को सफलतापूर्वक पहचानने में सक्षम है। हमारी पहली प्राथमिकता अपने ग्राहकों को सुरक्षित रखना है।
बता दें कि यह टूल स्पैम कॉल और मैसेज से बचाव के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसका नाम स्पैम डिटेक्शन सॉल्युशन दिया है, जो यूजर्स को रियलटाइम प्रोटेक्शन के साथ स्पैम एक्टिविटी से ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन ऑफर करता है।
एयरटेल स्पैम डिटेक्शन टूल
ये भी खबर पढ़िए... केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, आधार और पैन कार्ड का डेटा लीक करने वाली कई वेबसाइट ब्लॉक
स्पैम ग्राहकों के लिए एक खतरा बना
पहली प्राथमिकता ग्राहकों को सुरक्षित रखना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA