उत्तराधिकारी के पद से हटाए जाने पर आया Akash Anand का पहला रिएक्शन, मायावती को लेकर कही ये बड़ी बात

Sandeep Kumar | May 09, 2024, 12:27 IST
Share
PIC
PIC

7 मई को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा जानकारी दी...

BHOPAL. बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी के पद से हटाए जाने के बाद अब आकाश आनंदका बयान सामने आ गया है। आकाश आनंद ( Akash Anand ) ने मायावती के आदेश को सबसे ऊपर बताते हुए उसे स्वीकार किया है। उन्होंने मायावती को सर्वमान्य नेता भी बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...10 मई से शुरू होगी Chardham Yatra, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ धाम में 12 मई से होंगे दर्शन

ट्वीट कर बोले आकाश आनंद


आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा,आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं। करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है, जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है. आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

ये खबर भी पढ़िए...एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन 25 क्रू-मेंबर्स को किया बर्खास्त

23b83c3c-df2
23b83c3c-df2


मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला


दरअसल, 7 मई को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...Sam Pitroda के बयान पर भड़के 'दिग्गी' के भाई लक्ष्मण सिंह, ट्वीट करके दिया विवादित बयान

मायावती ने क्या कहा?


मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा था, विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है, जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...दलित राजनीति का सितारा आकाश आनंद क्यों हुआ एकदम से अस्त, जानें अंदर की कहानी

दोनों जिम्मेदारियां छीनीं थी मायावती ने


बसपा चीफ ने आगे लिखा, इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल कोऑर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन पार्टी और मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

पीछे नहीं हटना है: मायावती


मायावती ने आगे लिखा, जबकि इनके पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे। बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

Tags:
  • मायावती
  • BSP
  • बहुजन समाज पार्टी
  • Akash Anand
  • आकाश आनंद
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब