अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 'रामभद्राचार्य पर मुकदमा वापस लेकर भूल कर दी

Sandeep Kumar | Feb 22, 2026, 23:07 IST
Share
akhilesh yadav
akhilesh yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शंकराचार्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने रामभद्राचार्य से जुड़ा मामला वापस लेने को अपनी गलती बताया। अखिलेश ने सरकार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

News in Short

  • अखिलेश यादव ने शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने पर सरकार की आलोचना की।
  • अखिलेश ने रामभद्राचार्य से जुड़ा मामला वापस लेने को अपनी गलती बताया।
  • अखिलेश ने बीजेपी पर माहौल खराब करने और विपक्ष का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।
  • मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर तंज करते हुए अखिलेश ने आत्ममंथन की सलाह दी।
  • शंकराचार्य और अन्य के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

News in Detail

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने शंकराचार्य के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, केवल कान छिदवाने और विशेष वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता।

भाजपा में बड़ी हलचल: इस हफ्ते खत्म होगा लंबा इंतजार, सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी जल्द घोषित

रामभद्राचार्य के खिलाफ मामला वापस लेकर गलती की

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रामभद्राचार्य से जुड़े पुराने 420 मामले को वापस लेने को अपनी गलती बताया। उन्होंने कहा कि उस समय सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर सकती है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जापान दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विकास के मुद्दों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। अखिलेश ने जनता से सजग रहने की अपील की।

रामभद्राचार्य पर 420 का मामला क्या है?

सूत्रों के अनुसार, रामभद्राचार्य पर 420 मामला चित्रकूट स्थित उनके जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय से जुड़ा था। यहां वित्तीय अनियमितता हुई थी। आरोप था कि वाहन के पैसे से कमरे बनवाए गए। इसके अलावा नियुक्तियों को लेकर भी आरोप थे कि रिश्तेदारों को प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया। तीन साल की जांच के बाद 5 फरवरी 2012 को मुकदमा दर्ज हुआ। अखिलेश यादव की सरकार ने मुकदमे को वापस ले लिया था।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा-जल्दी फेमस होने की चाह छोड़ो, वरना विधि-क्षेत्र में टिक नहीं पाओगे

आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी

Top News : खबरें आपके काम की

शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया

अखिलेश यादव ने कहा, हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, और उस समय सर्दी पीक पर थी। अब तक के इतिहास में सनातनी व्यवस्था में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से नहीं रोका गया। लेकिन यह पहली बार हुआ है इस सरकार में कि उन्हें स्नान करने से रोका गया। हमारे सनातन धर्म की त्रिवेणी है, और अब यह सरकार एक कदम आगे निकल गई है।

अदालत के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। कोर्ट का आदेश बुधवार देर शाम प्राप्त हुआ। पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज किया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। FIR में नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

Tags:
  • अखिलेश यादव
  • सनातन धर्म
  • लखनऊ
  • रामभद्राचार्य
  • अविमुक्तेश्वरानंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान