अखिलेश यादव ने केशव मौर्य पर कसा तंज, कहा मौर्य जी वाई फाई के पासवर्ड

इसी के साथ उन्होने कहा कि अब आप दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड का खेल देखिए। वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं।    

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
srcd
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार यानी 26 जुलाई को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता की है। इसी प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि मौर्य जी दिल्ली के मोहरा हैं।

वह दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड हैं।  इसी के साथ उन्होने कहा कि अब आप दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड का खेल देखिए। वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं।    

टॉप पदों पर कौन लोग बैठे

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी में टॉप पदों पर कौन लोग बैठे है। लोग सपा को जातिवाद बता रहे हैं। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि आज जैसा भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं रहा।

इसी के साथ उन्होंने कहा हैं कि हत्याओं का दौर चल रहा है। बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे है। दिल्ली व लखनऊ मिल कर काम करते तो ना जाने यूपी कितनी प्रगति कर लेता है।

अग्निवीर व्यवस्था को नहीं करते स्वीकार

प्रस वार्ता को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती। मैं खुद मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूँ, मेरे कई मित्र सेना में हैं।

आप 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं तो आप नौजवान को फौज को पक्की नौकरी नहीं दे सकते? उन्हें नही पता क्या मुद्दे इस समय उठाया जाए। 

संविधान मान स्तम्भ का लोकार्पण 

इसी के साथ इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में संविधान मान स्तम्भ का लोकार्पण भी किया है।  इसमें संविधान की प्रति रखी गई है।

इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि सपा के सभी जिला महानगर कार्यालय में मान स्तम्भ लगाए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी