Ali Express पर विवाद : या अली तूने भगवान जग्गनाथ के साथ ये क्या किया
Manya Jain | Jul 30, 2025, 16:04 IST
liexpress-sells-lord-jagannath-doormat-sparks-outrage
चीन के स्वामित्व वाली AliExpress ने भगवान जगन्नाथ की छवि वाले डोरमैट बेचकर हिंदू धर्म का अपमान किया है, जिससे भारत में गहरी नाराजगी फैल गई है। ओडिशा के लोग और सोशल मीडिया पर #BoycottAliExpress की मांग बढ़ रही है।
मॉडर्न टेक्नोलॉजी युग में जब हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध होती है, तब हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का भी बाजार में इस्तेमाल होने लगता है, लेकिन जब यह प्रतीक हमारे विश्वासों और आस्थाओं के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे उत्पन्न होने वाली नाराजगी को समझना मुश्किल नहीं है।
हाल ही में चीनी ई-कॉमर्स Online Shoppingप्लेटफॉर्म AliExpress ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने हिंदू समाज की आस्था पर सवाल उठ गए हैं, साथ ही इससे लोगों में अक्रोश में हैं।
AliExpress पर एक डोरमैट की लिस्टिंग सामने आई, जिसमें भगवान जगन्नाथ की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। यह वही भगवान जगन्नाथ हैं, जिनकी पूजा ओडिशा सहित पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ होती है।
यह डोरमैट पैरों को पोंछने के लिए प्रयोग किया जाता है, जो धार्मिक दृष्टि से पूरी तरह से असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
विज्ञापन में एक शख्स को उस डोरमैट पर पैर रखते हुए दिखाया गया, जो भक्तों के लिए और भी अपमानजनक था। इस घटना ने पूरी दुनिया में आक्रोश पैदा कर दिया, खासकर ओडिशा के लोगों में।
जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हैशटैग #BoycottAliExpress और #RespectJagannath तेजी से ट्रेंड करने लगे।
लोगों ने इसके खिलाफ विरोध जताते हुए, कंपनी से तत्काल माफी की मांग की और इस आपत्तिजनक उत्पाद को हटाने की अपील की।
भक्तों का कहना था कि इस तरह के उत्पाद न केवल धार्मिक असंवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि यह हमारी आस्था का अपमान भी है।
इस घटना के बाद, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व सदस्य माधव पूजापांडा ने भी अपनी तीव्र प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कदम को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि यह हमारी आस्था पर सीधा हमला है।
माधव पूजापांडा ने ओडिशा और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न घटित हों और धार्मिक प्रतीकों का इस तरह से अपमान न हो। देश दुनिया न्यूज
इस घटना के बाद, AliExpress ने इस उत्पाद को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है, लेकिन भक्तों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर लोग लगातार कंपनी से माफी की उम्मीद कर रहे हैं और साथ ही इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहे हैं, ताकि इस तरह की अपमानजनक हरकतें भविष्य में न हों।
thesootr links
हाल ही में चीनी ई-कॉमर्स Online Shoppingप्लेटफॉर्म AliExpress ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने हिंदू समाज की आस्था पर सवाल उठ गए हैं, साथ ही इससे लोगों में अक्रोश में हैं।
😡डोरमैट पर भगवान जग्गनाथ की तस्वीर
कैसे शुरू हुआ विवाद
| |
विज्ञापन में एक शख्स को उस डोरमैट पर पैर रखते हुए दिखाया गया, जो भक्तों के लिए और भी अपमानजनक था। इस घटना ने पूरी दुनिया में आक्रोश पैदा कर दिया, खासकर ओडिशा के लोगों में।
🚫Boycott Ali Express का चला ट्रेंड
What is this, @AliExpress_EN ?
You are selling doormats featuring Lord Jagannath, a deeply revered deity worshipped by Hindus across the world.
Take it down immediately. This is a shameful act of disrespect by AliExpress. pic.twitter.com/AtAMV58uDl
— Anshul Saxena (@AskAnshul) July 29, 2025
भक्तों का कहना था कि इस तरह के उत्पाद न केवल धार्मिक असंवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि यह हमारी आस्था का अपमान भी है।
🙏 जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की सख्त प्रतिक्रिया
माधव पूजापांडा ने ओडिशा और केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न घटित हों और धार्मिक प्रतीकों का इस तरह से अपमान न हो। देश दुनिया न्यूज
🛑 AliExpress का जवाब और प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग लगातार कंपनी से माफी की उम्मीद कर रहे हैं और साथ ही इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहे हैं, ताकि इस तरह की अपमानजनक हरकतें भविष्य में न हों।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman