अलीगढ़ में दामाद के साथ फरार सास का थाने में सरेंडर, बोली-पति अपने बच्चों को संभाले

Sandeep Kumar | Published:
Share
aligarh-mother-in-law
aligarh-mother-in-law

अलीगढ़ जिले में बेटी की शादी से पहले सास सपना देवी अपने दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थीं। नेपाल तक पहुंचने के बाद दोनों ने थाने में सरेंडर कर दिया और अब साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई।

देश दुनिया न्यूज : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी अब कानूनी प्रक्रिया के तहत थाने में पहुंच गई है। बेटी की शादी से ठीक पहले सास सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थीं। दोनों ने नेपाल तक का सफर तय किया था, लेकिन मीडिया में खबरें फैलने के बाद उन्होंने थाने में सरेंडर कर दिया।

सास ने पति पर लगाए आरोप

सास सपना देवी ने थाने में खुलासा किया कि उसने सिर्फ 200 रुपए और मोबाइल लेकर घर छोड़ा था। उसने अपने पति जितेंद्र पर शराब पीकर मारपीट करने और खर्च न देने का आरोप लगाया। सपना देवी का कहना था कि उसका पति हमेशा उसे तंग करता था। दामाद राहुल के साथ संबंधों का शक करता था। इस कारण उसने राहुल के साथ नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी के किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन भी होगी गेहूं की खरीदी

ये खबर भी पढ़िए... राजधानी के आसपास ही अमृत सरोवरों के नाम पर हुआ खुलकर भ्रष्टाचार

फरार होने के बाद नेपाल तक पहुंचे थे दोनों

राहुल और सपना देवी ने अलीगढ़ से कासगंज, फिर बरेली, मुजफ्फरपुर होते हुए नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने का सफर तय किया। हालांकि, खबरें वायरल होने के बाद दोनों को महसूस हुआ कि पुलिस उनका पीछा कर रही है, और इस वजह से उन्होंने खुद थाने में सरेंडर कर दिया। सपना देवी और राहुल का कहना है कि उन्होंने कोई गहने या रुपए नहीं लिए, केवल 200 रुपए और मोबाइल लेकर घर से निकले थे।

ये खबर भी पढ़िए... देशभर में बाड़मेर सबसे गर्म, श्रीनगर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

साथ रहने और शादी करने की इच्छा

सपना देवी और राहुल ने साफ कहा कि अब वे दोनों एक साथ ही रहना चाहते हैं और शादी करने की इच्छा जताई है। सपना देवी ने यह भी कहा कि वह किसी भी कीमत पर राहुल के साथ अपना जीवन बिताने की जिद पर अड़ी हैं। सास ने यहां तक कह दिया है कि पति अपने बच्चों को संभाले। अब पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए... 'एक मोबाइल, कई लाभार्थी' - मध्य प्रदेश सरकार का 'मेरा ई-केवाईसी' ऐप



Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • सास
  • दामाद
  • अलीगढ़
  • देश दुनिया न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर