अलीगढ़ के सास-दामाद प्रेम कहानी: उम्र भूले, रिश्ते तोड़े, अब करेंगे कोर्ट मैरिज

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 19, 2025, 14:35 IST
Share
Aligarh saas-damad
Aligarh saas-damad

अलीगढ़ के सास और दामाद लव स्टोरी में अब एक और खबर आ रही है। सपना और उसकी बेटी का मंगेतर राहुल अब एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर चुके हैं। दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे।

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले के मडराक थाना क्षेत्र से सास-दामाद की प्रेम कहानी ने समाज में रिश्तों को झकझोर दिया है। सपना और उसकी बेटी का मंगेतर राहुल अब एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर चुके हैं। दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे।सपना की बेटी अनीता की शादी राहुल से तय थी, लेकिन मां ही राहुल के साथ भाग गई। अनीता के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं था। इस मामले ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। अनीता ने थाने पहुंचकर मां को खूब खरी-खोटी सुनाई और भावनात्मक रूप से उसे घर लौटने की गुहार भी लगाई।

काउंसलिंग और समझाइश सब बेकार

6 अप्रैल को भागे सपना और राहुल 16 अप्रैल को पुलिस दबाव में लौटे, लेकिन सपना ने साफ कहा कि वह अब राहुल के साथ ही रहेगी। काउंसलिंग की हर कोशिश विफल रही। वन स्टॉप सेंटर में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सपना को राहुल के साथ भेज दिया।

पैसे और जेवरों का आरोप

सपना के पति जितेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि सपना तीन लाख नकद, पांच लाख के जेवर और बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए शगुन में लेकर भाग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ में दामाद के साथ फरार सास का थाने में सरेंडर, बोली-पति अपने बच्चों को संभाले

अलीगढ़ की सास के बाद अब MP का ससुर फरार, ये कांड करके भागा, तलाश में जुटी पुलिस

राहुल का परिवार भी नाराज

राहुल के पिता ओमवीर ने कहा कि बेटे की इस हरकत से समाज में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनका राहुल से कोई लेना-देना नहीं है और उसे घर में घुसने तक नहीं देंगे।

thesootr links

Tags:
  • UP News
  • उत्तर प्रदेश
  • सास
  • दामाद
  • अलीगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज