चिता पर हलचल के बाद जिंदा हुआ युवक : अस्पताल की लापरवाही या चमत्कार?
Sourabh Bhatnagar | Nov 22, 2024, 11:07 IST
thesootr
झुंझुनूं में अस्पताल द्वारा मृत घोषित युवक रोहिताश चिता पर रखे जाने के दौरान जीवित हो गया। घटना की जांच के आदेश देते हुए तीन डॉक्टरों को निलंबित किया गया है।
झुंझुनूं में चिता पर रखे मृत व्यक्ति के जिंदा होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृत घोषित रोहिताश (25) को अस्पताल से मोर्च्युरी ले जाया गया और फिर श्मशान घाट। चिता पर शरीर में हलचल होते ही उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर है।
IAS टीना डाबी पर मेहरबान हुई BJP सरकार, पति-पत्नी दोनों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस घटना पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। देर रात तीन डॉक्टरों—डॉ. योगेश जाखड़, डॉ. नवनीत मील, और पीएमओ डॉ. संदीप पचार—को सस्पेंड कर दिया गया। जिला प्रशासन ने मेडिकल डिपार्टमेंट को पूरी जानकारी दी है।
क्या है मामला
झुंझुनूं जिले में गुरुवार को एक चमत्कारिक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 25 वर्षीय रोहिताश, जो अनाथ और मूकबधिर है, को तबीयत बिगड़ने पर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर्स ने दोपहर 1 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोहिताश की बॉडी को मोर्च्युरी में डीप फ्रीजर में रखा गया। दो घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए बॉडी को श्मशान घाट ले जाया गया। लेकिन जब चिता पर बॉडी रखी गई, तो अचानक शरीर में हलचल हुई और सांसें चलने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां अब वह आईसीयू में भर्ती है और हालत सामान्य है।
चार डॉक्टर सस्पेंड
उठते सवाल
- डॉक्टरों ने बिना विस्तृत जांच के मरीज को मृत कैसे घोषित किया?
- पोस्टमार्टम से पहले परिजनों को क्यों नहीं बुलाया गया?
- क्या यह अस्पताल की लापरवाही है या कुदरत का करिश्मा?
FAQ
- यह घटना कहां घटी?
यह घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले में घटी। - डॉक्टर्स पर क्या कार्रवाई हुई?
तीन डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया है। - अस्पताल ने उसे मृत क्यों घोषित किया?
डॉक्टरों की शुरुआती जांच में उसे मृत घोषित किया गया। - क्या अब रोहिताश की हालत ठीक है?
हां, वह आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। - रोहिताश कौन है?
रोहिताश एक अनाथ और मूकबधिर युवक है जो मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहता था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
By VINAY VERMA
पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी घमासान, डोटासरा के आरोपों पर राठौड़ का पलटवार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
By Sourabh Bhatnagar
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी इंटरव्यू इसी महीने
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih