अमेरिका में इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी, लक्ष्मण सिंह बोले- बस करो नेताजी बहुत हो गया !

Jitendra Shrivastava | Sept 11, 2024, 19:25 IST
Share
thesootr
thesootr

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने वहां कई विश्वविद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस यात्रा के बीच एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है...

NEWDELHI. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद इल्हान उमर से मुलाकात ने एक बार फिर भारत की राजनीति में हलचल मचा दी है। इल्हान उमर के विवादित बयान और उनके अतीत के कारण यह मुद्दा और भी संवेदनशील हो गया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने वहां कई विश्वविद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस यात्रा के बीच एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। बीजेपी ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर उन पर तीखे हमले किए हैं। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए राहुल की मुलाकात का बचाव किया है।
इन सबके बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर दोनों की फोटो पोस्ट करते हुए निशाना साधा है। लक्ष्मण सिंह ने लिखा, राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा विवादों में घिरती नजर आ रही है। उन्होंने भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से भी मुलाकात की है। बस करो नेताजी बहुत हो गया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

बीजेपी ने आड़े हाथों लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस नेता ने एक बार फिर भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़े होकर देश को कमजोर करने का काम किया है। शाह ने कहा, "देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों का समर्थन करना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है। चाहे वह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडे का समर्थन करना हो या विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ बयानबाजी करना हो, राहुल गांधी ने हमेशा देश की सुरक्षा और भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।"

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इल्हान उमर से मुलाकात पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत को अंतरराष्ट्रीय दौरों में बदनाम करते रहे हैं। उमर एक पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी हैं। कश्मीर पर भारत की स्थिति का विरोध करने वाली उमर के साथ राहुल की दोस्ती कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है।"

ये खबर भी पढ़ें...

सांसद राहुल गांधी के बयान का खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने किया समर्थन, बोला- भारत में सिखों की स्थिति पर साहसिक बयान

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी का बचाव किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इल्हान उमर उस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं, जिन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं हुई, बल्कि अमेरिका के सांसदों के एक समूह के साथ हुई एक बैठक का हिस्सा थी।

कौन हैं इल्हान उमर?

thesootr
thesootr


इल्हान उमर का जन्म सोमालिया में हुआ था। गृह युद्ध के दौरान उनका परिवार केन्या के शरणार्थी कैंप में चला गया, जहां उन्होंने अपने बचपन के चार साल बिताए। 1990 में उनका परिवार अमेरिका आ गया। इल्हान ने अमेरिकी राजनीति में कदम रखा और 2019 में मिनेसोटा से अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य बनीं। वह अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य बनने वाली पहली अफ्रीकी शरणार्थी और मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। इल्हान उमर मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में से भी एक हैं जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में स्थान पाया।

इल्हान उमर का भारत विरोध

इल्हान भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। 2022 में जब उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) का दौरा किया था, तब भारत ने उनके दौरे पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद अमेरिकी सरकार को यह स्पष्टीकरण देना पड़ा था कि उमर का दौरा सरकारी नहीं था। इसके अलावा, उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन का भी बहिष्कार किया था। उनका आरोप था कि भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं और भारत में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन हो रहा है।

ट्रंप के आरोप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इल्हान उमर पर गंभीर आरोप लगाए थे। ट्रंप ने उमर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने भाई से शादी कर अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश किया। हालांकि, इन आरोपों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला और यह केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रही।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज