संसद के शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन के बीच जया बच्चन का ये मुद्दा आपको हैरान कर देगा....

Pratibha Rana | Dec 20, 2023, 24:00 IST
Share
संसद के शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन के बीच जया बच्चन का ये मुद्दा आपको हैरान कर देगा....
संसद के शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन के बीच जया बच्चन का ये मुद्दा आपको हैरान कर देगा....

संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार गुजर रहा है। पहले संसद की सुरक्षा में चूक हुई और अब विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

BHOPAL. संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार गुजर रहा है। पहले संसद की सुरक्षा में चूक हुई और अब विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। संसद के शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का नया मुद्दा चर्चा में आ गया है।

हमारे बाथरूम इतने भयानक...

सपा सांसद जया बच्चन ने सांसदों के निलंबन के विरोध में राज्यसभा से वॉक आउट करने के बाद कहा कि सदन के नेता ने कहा कि (रात) 11 बजे तक हाउस चलाया जाएगा, आप लोगों की सहनशक्ति देखते हैं। वे लोग हर आधे घंटे में पानी पीने और बाथरूम चले जाते हैं। हमारा (महिला) शौचालय इतना भयानक है कि क्या बताऊं।

कैसी है नई संसद के वॉशरूम की हालत

जया बच्चन ने संसद के वॉशरूम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे वॉशरूम की हालत इतनी खराब है कि पूछिए मत। 19 दिसंबर को तीन महिला सांसदों ने संसद से वॉकआउट कर दिया था। इसे लेकर जया बच्चन ने कहा- हमारी सुबह से कोई सुनावई नहीं हो रही है। हम सुबह से चिल्ला कर रहे हैं। सभापति बोल रहे हैं आप लोगों की सहनशक्ति देखते हैं। 11 बजे तक संसद चलाएंगे।

ये अनफेयर इनजस्ट- जया

उन्होंने कहा कि कल हमारे सांसदों को डिसमिस कर दिया और आज जो सदस्य वेल में गए थे, उन्हें डिसमिस नहीं किया। हर आधे घंटे में वो लोग तो चले जाते हैं पानी पीने और बाथरूम। लेकिन, हमारे बाथरूम की भी हालत इतनी खराब है। ये अनफेयर इनजस्ट है। आप कौन सा मैजर इस्तेमाल कर रहे हैं कि कल सांसदों को डिसमिस कर दिया आज जो वेल में गए उन्हें डिसमिस नहीं किया।

अब तक 141 सांसद सदन से बाहर

दोनों सदन में हंगामे पर मंगलवार को लोकसभा से विपक्ष के 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। अब दोनों सदन के 141 सांसद सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यही नहीं, लोकसभा की प्रश्नसूची से वे 27 सवाल भी हटा दिए गए हैं, जो निलंबित सांसदों ने पूछे थे। अब लोकसभा में विपक्ष के 102, राज्यसभा में विपक्ष के 94 सांसद बचे हैं। लोकसभा से 107 सांसद सस्पेंड हो चुके हैं। राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 34 विपक्षी सांसदों के सस्पेंशन के बाद विपक्ष के 106 सांसद बचे हैं।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Parliament Winter Session
  • Uproar in Parliament Winter Session
  • Samajwadi Party MP Jaya Bachchan
  • New issue raised in Parliament
  • संसद शीतकालीन सत्र
  • संसद शीतकालीन सत्र में हंगामा
  • समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन
  • संसद में उठा नया मुद्दा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग