CM चंद्रबाबू की अपील- ज्यादा बच्चे पैदा करें लोग, सरकार देगी सुविधाएं

Vikram Jain | Oct 20, 2024, 21:37 IST
Share
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu appealed to produce more children
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu appealed to produce more children

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बच्चे बढ़ाओ स्कीम लाने जा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही उन्होंने दक्षिणी राज्यों में गिरती प्रजनन दर पर भी चिंता जताई।

देश में बढ़ती जनसंख्‍या की चिंता के बीच आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (CM N. Chandrababu Naidu) का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के लोगों से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए प्रदेशवासियों को यह सलाह दी है। दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार पॉपुलेशन मैनेजमेंट को लेकर बना रही है, जिसके तहत अधिक बच्‍चे वाले माता-पिता को ज्यादा सुविधाएं दी जा सकती हैं।

कम बच्चों से चिंता में चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बच्चा बढ़ाओ स्कीम लाने जा रहे हैं। सीएम नायडू ने प्रदेश में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश की सरकार पॉपुलेशन मैनेजमेंट की योजना बना रही है। इसको लेकर विधेयक लाने पर विचार किया जा रहा है, जिसमें अधिक बच्चे वाले परिवारों को विशेष सुविधाएं दी जा सकती हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि एक ऐसा कानून लाने पर भी सोच रहे है, जिसके तहत सिर्फ जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं, वही लोग स्थानीय निकाय चुनाव लड़ पाएंगे।

बढ़ रहे बुजुर्ग, घट रहे युवा

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि राज्‍य में उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ रही है, इसका एक कारण यह है कि प्रदेश के युवा विदेशों में जाकर बस जाते हैं, ऐसे में यहां युवाओं की संख्‍या में गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि चीन, जापान जैसे कुछ यूरोपीय देश भी इस बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। दक्षिण भारत में इस तरह की समस्या हो रही है।
अब इस विषय में गंभीरता से विचार की जरूरत है।

हमने बदल दिया है नियम

सीएम नायडू ने कहा कि एक समय हमने यह नियम बनाया था कि दो से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा नहीं करें, लेकिन अब परिस्थितियां बहुत बदल गई हैं, इसलिए हमने नियम में बदलाव किया है। अब हम लोगों से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने की अपील कर रहे हैं, ताकि राज्‍य का अस्तित्‍व कायम रहे, और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहे। वैसे तो हमारे पास 2047 तक डेमोग्राफिक ( किसी भी समूह या आबादी की जनसांख्यिकीय विशेषताओं का अध्ययन) एडवांटेज है।

गिरती प्रजनन दर पर जताई चिंता

सीएम नायडू ने दक्षिणी राज्यों में गिरती प्रजनन दर पर भी चिंता जताई। चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिणी ने कहा कि यहां फर्टिलिटी रेट 1.6 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय दर 2.1 है, इससे आप स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं, अगर यही स्थिति रही, तो हमारे यहां 2047 तक बुजुर्गों की आबादी काफी ज्यादा हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • 4 बच्चे पैदा करने की सलाह
  • Delhi News
  • दिल्ली न्यूज
  • आंध्र प्रदेश
  • Andhra Pradesh
  • बच्चे
  • जनसंख्या
  • बच्चे पैदा करें
  • जनसंख्या नियंत्रण
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
  • CM Chandrababu Naidu
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज