एफेलियन 2025: 3 जुलाई को सबसे अधिक दूरी पर होंगे पृथ्वी और सूर्य, जानें क्या है वजह?

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 02, 2025, 20:18 IST
Share
Earth Sun Distance July 3
Photograph: (the sootr)

देश-दुनिया। 3 जुलाई 2025 की रात एक खास खगोलीय घटना घटित हो रही है। जब पृथ्वी सूर्य से साल की सबसे ज्यादा दूरी पर होगी। इस घटना को खगोल विज्ञान में "एफेलियन" (Aphelion) कहते हैं।

3 जुलाई 2025 की रात एक खास खगोलीय घटना घटित हो रही है। जब पृथ्वी सूर्य से साल की सबसे ज्यादा दूरी पर होगी। इस घटना को खगोल विज्ञान में "एफेलियन" (Aphelion) कहते हैं।

यह स्थिति हर साल जुलाई के महीने में आती है और इसका वैज्ञानिक महत्व बहुत अधिक रहता है। इधर मानसून का सीजन चल रहा है, ऐसे में सूर्य के दर्शन कम होते हैं, वहीं बारिश का दौर भी लगातार जारी है। इसी बीच यह खगोलीय घटना घटित हो रही है। बारिश के सीजन में हो रही यह घटना बहुत ही अहम मानी जा रही है।

कितनी बजे होगी यह खगोलीय घटना

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस घटना को खगोल विज्ञान में एफेलियन (Aphelion) के नाम से जाना जाता है। यह घटना गुरुवार की रात को हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें:

14 AC और 9 लाख रुपए के टीवी से सजेगा दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का आवास

आधी रात को घटित होगी घटना

सारिका घारू ने बताया कि साल में दो बार अद्भुत खगोलीय घटनाएं होती हैं। गुरुवार की रात ठीक 1:24 AM पर पृथ्वी सूर्य से लगभग 15 करोड़ 20 लाख 87 हजार 738 किमी की दूरी पर होगी। यह 2025 की सबसे अधिक दूरी है, जो वैज्ञानिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें:

दूर करनी हैं पार्टनर की बुरी आदतें, तो काम आएंगी ये Communication Tips

एफेलियन और पेरिहेलियन क्या है?

सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्तीय (elliptical) कक्षा में परिक्रमा करती है। जनवरी में जब पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होती है, उसे "पेरिहेलियन" (Perihelion) कहते हैं।

जुलाई में जब वह सबसे दूर होती है, उसे एफेलियन (Aphelion) कहा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें:

आर्थिक तंगी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, सवित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप करेगी मदद, करें आवेदन

आपके लिए यह भी होगा रोचक

अगर 4 जुलाई की सुबह आपको मानसून के बादल छटने पर सूर्य के दर्शन होते हैं, तो यह जानना रोचक होगा कि आप साल 2025 में सूर्य के सबसे दूर बिंदु पर स्थित अवस्था में उसे देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:

मौसम पूर्वानुमान (3 जुलाई) : यूपी में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट, MP में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना

कब-कब होती है कितनी दूरी?

दिनांकपृथ्वी-सूर्य की दूरीखगोलीय स्थिति
4 जनवरी14 करोड़ 71 लाख 3 हजार 686 किमीपेरिहेलियन
3 जुलाई15 करोड़ 20 लाख 87 हजार 738 किमीएफेलियन

क्या तापमान पर पड़ता है असर?

सारिका घारू के अनुसार, सूर्य से दूरी में यह परिवर्तन हमारे मौसम पर सीधे तौर पर ज्यादा असर नहीं डालता, क्योंकि मौसम मुख्यतः धरती की धुरी के झुकाव पर निर्भर करता है, दूरी पर नहीं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मानसून
  • अद्भुत खगोलीय घटनाएं
  • खगोलीय घटना
  • विज्ञान
  • सारिका घारू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच