एप्पल डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम
Dolly patil | Sept 23, 2024, 15:57 IST
एप्पल
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एप्पल यूजर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी के अनुसार एप्पल के कई डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में है।
अगर आप भी किसी Apple product को यूज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। एप्पल के डिवाइस की सिक्यूरिटी को लेकर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल सरकार ने इसकी चेतावनी दी है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए उच्च गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं।
जारी एडवाइजरी के मुताबिक iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं। इसी के साथ ये खामियां दूर बैठे हमलावर को डिवाइस तक एक्सेस प्राप्त करने और मनमाना कोड एग्जीक्यूट करने की अनुमति दे सकती है। साथ ही ये खामियां iOS 18, iPadOS 17.7, macOS 14.7 और अन्य से पहले के वर्जन को भी प्रभावित करती हैं। इसमें tvOS: 18 से पहले के वर्जन, watchOS: 11 से पहले के वर्जन, Safari 18 से पहले के वर्जन, Xcode:16 से पहले के वर्जन शामिल हैं।
सरकारी एजेंसी CERT-In ने यूजर्स को अपनी सिक्योरिटी को सेफ रखने के लिए कुछ सलाह दी है। दरअसल एजेंसी ने कहा कि यूजर्स को एप्पल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए। एप्पल जब भी नया अपडेट जारी करे तो उसे ही यूज करें। डिवाइस को सेफ रखने के लिए जरूरी है कि आप कहीं भी क्लिक न करें और जहां संभव हो वहां अपनी निजी जानकारी न दें।
सॉफ्टवेयर वर्जन में खामियां
एजेंसी ने दी ये सलाह
कौन से डिवाइस है शामिल
- iOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन।
- macOS Sonoma: 14.7 से पहले के वर्जन।
- iPadOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन।
- macOS Ventura: 13.7 से पहले के वर्जन।
- macOS Sequoia: 15 से पहले के वर्जन।
- tvOS: 18 से पहले के वर्जन।
- watchOS: 11 से पहले के वर्जन।
- Safari: 18 से पहले के वर्जन।
- Xcode: 16 से पहले के वर्जन।
- visionOS: 2 से पहले के वर्जन।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava