होटल में हुई प्रेमिका से बहस, IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को कार से कुचला, ठाणे में मामला दर्ज
Pooja Kumari | Dec 16, 2023, 24:00 IST
होटल में हुई प्रेमिका से बहस, IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को कार से कुचला, ठाणे में मामला दर्ज
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे ने ठाणे के एक होटल के पास 26 वर्षीय एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कथित तौर पर कोशिश की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
BHOPAL. एक 26 साल की महिला ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ हैं। पीड़िता प्रिया उमेंद्र सिंह, एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं। प्रिया ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी बात सबके सामने रखी।
बता दें कि ये मामला 11 दिसंबर का है। पुलिस ने आरोपी अश्वजीत और उसेक दो दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं के तहत कासरवडवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मुझे न्याय चाहिए। दोषी अश्वजीत अनिल कुमार गायकवाड़, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है प्रिया ने पोस्ट में अश्वजीत के दोस्तों, रोमिल पाटील, प्रसाद पाटील और सागर शेल्के, जो सभी ठाणे निवासी हैं, के अलावा अपने प्रेमी के ड्राइवर-सह-अंगरक्षक, शिवा का भी नाम लिया। प्रिया ने लिखा है, 'मेरे प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।'
पुलिस का कहना है कि ये घटना घोडबंदर रोड पर एक होटल के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। यहां प्रेमिका अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने पहुंची थी। वहीं पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बाद में, जब पीड़िता कार से उतरकर जाने लगी, तो वाहन चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिसके कारण वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस लगातार मामले के जांच में जुटी हुई है।
प्रेमिका ने जान से मारने की कोशिश
पीड़िता हुई गंभीर रूप से घायल
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari