पुजारी और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपए, जानें पूरी डिटेल
Siddhi Tamrakar | Dec 30, 2024, 15:21 IST
pujari granthi samman yojna 2
दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को मंथली 18 हजार रुपये की रकम प्रदान की जाएगी। इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरु हो जाएगा। इस स्कीम को दिल्ली सरकार के आते ही लागू किया जाएगा।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथियों के लिए एक स्कीम का ऐलान किया है। जिसके तहत दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को मंथली 18 हजार रुपए की रकम दी जाएगी। बता दें इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि इस स्कीम को दिल्ली में सरकार के वापस आते ही अमल में लाया जाएगा। वहीं इससे पहले केजरीवाल द्वारा महिला सम्मान स्कीम का ऐलान किया गया था। इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा किया है।
केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का शुभांरभ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से किया जाएगा। इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन कल यानि कि मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत सबसे पहले हनुमान मंदिर होगी। इसके बाद दिल्ली के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों के पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल के द्वारा योजना के बहाने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा गया कि मेरी बीजेपी सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जिस प्रकार से हमारी सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को रोकने का प्रयास किया है, उसी प्रकार इस योजना को रोकने का प्रयास न करें। केजरीवाल ने कहा, देश में ऐसा पहली बार हो रहा है इससे पहले किसी पार्टी या सरकार के द्वारा ऐसा फैसला नहीं लिया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी भी अपने-अपने राज्यों में पुजारियों और ग्रंथियों के लिए इस योजना को शुरू करेगी।
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली वफ़्फ़ बोर्ड से रजिस्टर्ड मंदिरों के ईमाम को पहले से ही सैलरी मिलती है। उन्हें मंथली 18 हजार रुपए सैलरी के तौर पर मिलते हैं। दिल्ली सरकार के द्वारा इस स्कीम को केवल हिंदू मंदिर के पुजारियों और सिख धर्म के गुरुद्वारे के ग्रंथियों के लिए ऐलान किया गया है। पुजारियों और ग्रंथियों को भी ईमाम की तरह 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।
किस योजना के तहत मिलेंगे 18 हजार रुपए
बता दें दिल्ली सरकार के द्वारा "पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना" को शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस स्कीम के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद केजरीवाल ने कहा, इस सम्मान राशि को आम आदमी पार्टी की तरफ से दिया जाएगा।
हनुमान मंदिर से होगी रजिस्ट्रेशन की शुरूआत
बीजेपी सरकार पर किया हमला
मस्जिद के ईमाम को मिलती है सैलरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA