अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दो दिन बाद सीएम पद से देंगे इस्तीफा
Raj Singh | Sept 15, 2024, 13:07 IST
the sootr
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने खुद पार्टी कार्यालय में यह जानकारी दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। AAP सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो आज से दो दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी मामले में जमानत मिली है, तब से उन्हें एक्शन मोड में देखा जा रहा है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर बात की। केजरीवाल ने कहा, आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
खबर ये भी पढ़िए... नोएडा डीएम के एक्स हैंडल से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
AAP सुप्रीमो ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सतेंद्र जैन, अमानतुल्ला खान भी जल्दी जेल से बाहर आने वाले हैं। दिल्ली के लोगों ने हमारे लिए बहुत प्रार्थना की, जिनके प्यार और आशीर्वाद से हम बाहर आए हैं, मै उन्हें धन्यवाद देता हूं।
बता दें कि, अगले साल दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है। जनवरी या फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। केजरीवाल ने अपना मास्टर स्ट्रोक चलते हुए यह ऐलान किया है, ताकि बीजेपी को विस चुनाव में मात दी जा सके।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर बात की। केजरीवाल ने कहा, आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। केजरीवाल ने आगे कहा कि अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें तय किया जाएगा कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
खबर ये भी पढ़िए... नोएडा डीएम के एक्स हैंडल से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मनीष सिसोदिया ने भी किया बड़ा फैसला
क्या ये है केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari