Live Blog
मोदी जी आप को कुचलना चाहते हैं, ऑपरेशन झाड़ू शुरु किया- अरविंद केजरीवाल
May 19, 2024, 15:28 IST

Synopsis: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली में भाजपा कार्यालय की ओर मार्च शुरु हो गया है। मार्च शुरु करने से पहले उन्होंने पीएम मोदी पर आप को कुचलने के प्रयास करने का आरोप लगाया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। शनिवार को वीडियो संदेश जारी कर केजरीवाल ने इस मार्च की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था- भाजपा जेल- जेल का खेल नहीं खेलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को संबोधित करने हुए उन्होंने कहा कि कल मैं दोपहर 12 बजे अपने बड़े नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर जा रहा हूं। आपको जिस- जिस को जेल में डालना है, डाल दीजिए। इस वीडियो में केजरीवाल ने अपने पीए बिभव कुमार का जिक्र किया, लेकिन स्वाति मालीवाल के बारे में कुछ नहीं कहा। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमें क्रश नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी एक विचार है। आप जितने नेताओं को जेल में डालेंगे, उतना हम बढ़ेंगे। इस घोषणा के बाद आज रविवार को अरविंद केजरीवाल जाएंगे बीजेपी कार्यालय।

आज दोपहर केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मार्च शुरु किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा - प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से कुचलने का इरादा बनाया है। इन्होंने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू।

केजरीवाल के पीए को नहीं मिली अग्रिम जमानत


आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी के मामले में अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार शनिवार को गिरफ्तार हो गए। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। बिभव कुमार पर स्वाति मालीवाल ने सीने और पेट पर लात मारने और सिर टेबल पर पटकने के आरोप लगाए हैं।
May 19, 2024, 15:28 IST
TESTING GIF
TESTING GIF
May 19, 2024, 13:58 IST
आप का प्रदर्शन हुआ खत्म, ट्रैफिक किया गया बहाल

धारा 144 लागू होने के कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय के 800 मीटर पहले ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपना मार्च खत्म किया। केजरीवाल ने मार्च शुरु होने के पहले कहा था अगर हमें मार्च के दौरान गिरफ्तार नहीं कर पाए तो यह पीएम मोदी की हार और हमारी जीत होगी।

May 19, 2024, 13:26 IST
May 19, 2024, 13:18 IST
आप कार्यकर्ताओं ने शुरु किया मार्च, भाजपा मुख्यालय के बाहर भारी सुरक्षा

भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। इस मोर्चे का नेतृत्व संजय सिंह ( Sanjay Singh ) करते दिखाई दे रहे हैैं। वहीं भाजपा कार्यालय में आम आदमी पार्टी के कूच को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

May 19, 2024, 13:13 IST
प्रधानमंत्री जी ने आप को पूरी तरह से कुचलने का इरादा बनाया - अरविंद केजरीवाल

भाजपा मुख्यालय की ओर अपना कूच शुरु करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- आज यहां पर आए सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद और आम आदमी के पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा नमस्कार। आज हमारी पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद हैं।

केजरीवाल ने पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) पर निशाना साधते हुए कहा- प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से कुचलने का इरादा बनाया है। इन्होंने एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम है ऑपरेशन झाड़ू। बहुत से लोग पीएम से मिलने जाते हैं, उनमें से कुछ हमें जानते हैं। उन्होंने ही बताया कि पीएम ने छूटते ही हमारी बात की और कहा कि आम आदमी वाले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ये पीएम के शब्द हैं। मोदी जी का कहना है कि इनके कामों की चर्चा पूरे देश में होने लगी है। आने वाले समय में ये पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती हो सकती है। इसलिए उनका मानना है कि इस पार्टी को खत्म कर दिया जाए।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट