उपराज्यपाल ने मुलाकात के लिए अरविंद केजरीवाल को दिया वक्त, देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Raj Singh | Sept 16, 2024, 19:45 IST
Share
THE STOOR
THE STOOR

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल यानी मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा देंगे। 17 सितंबर को आप सुप्रीमो उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इसके बाद नए सीएम का ऐलान हो सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। आप सुप्रीमो कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल ने 15 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया था।

बता दें कि कल नए सीएम के नाम का भी ऐलान हो सकता है। सीएम केजरीवाल को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से मंगलवार, 17 सितंबर शाम 4:30 बजे का समय दिया गया है।

ये भी खबर पढ़िए... अरविंद केजरीवाल ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला... इस खबर में जानिए सब कुछ

दिल्ली का कौन होगा सीएम?

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है। आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक कोई फाइनल नाम तय नहीं हुआ है।

केजरीवाल ने क्या कहा था?

रविवार (15 सितंबर) को अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दो दिन बाद इस्तीफा दे दूंगा और लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं। मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार हैं तो मुझे वोट दें। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल दोषी हैं तो मुझे वोट न दें। आपका हर वोट मेरी ईमानदारी का सर्टिफिकेट होगा।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा था कि मैं दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देंगे। मैं जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं।

अगले साल दिल्ली में चुनाव

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है और इसी महीने की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में ही राजधानी में चुनाव होने चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • AAP
  • AAP Arvind Kejriwal Govt
  • वीके सक्सेना
  • उपराज्यपाल वीके सक्सेना
  • अरविंद केजरीवाल इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि