जोरहाट एयरबेस हादसा: असम में वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवान शहीद
Jitendra Shrivastava | Jun 13, 2026, 15:56 IST
Photograph: (thesootr)
असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। छह महीने में वायुसेना का यह चौथा बड़ा हादसा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- असम में वायुसेना का विमान क्रैश, 5 जवानों की मौत।
- जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा।
- AN-32 विमान दो हिस्सों में टूटा, आग लगी।
- स्क्वाड्रन लीडर समेत 5 जवान शहीद, एक घायल।
- छह महीने में वायुसेना का चौथा बड़ा हादसा।
हादसे का पूरा विवरण
लैंडिंग के दौरान विमान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। इस हादसे में मौके पर ही 5 जवानों की मौत हो गई।
मरने वालों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शामिल हैं। इसके अलावा फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार भी इस हादसे में शहीद हुए। सार्जेंट जितेंद्र शर्मा ने भी अपनी जान गंवाई।
अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम भी शहीद होने वालों में शामिल हैं। एक को-पायलट इस हादसे में घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है।
plane crash jorhat
कौन सा विमान था
हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। एयरफोर्स ने लोगों से अपील की है कि शुरुआती नतीजे आने तक कोई अंदाजा न लगाएं। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
AN-32 विमानों का इतिहास
अब इनमें से करीब 100 विमान ही सक्रिय सेवा में हैं। यह विमान पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी उतर सकते हैं। गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में भी इनका इस्तेमाल होता रहा है।
नए विमान खरीदने की तैयारी
इन नए विमानों से सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान की ढुलाई आसान होगी। यह कदम वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।
पिछले 6 महीनों में हुए हादसे
- 7 फरवरी 2026 को HAL तेजस लड़ाकू विमान टेक-ऑफ के दौरान रनवे से बाहर चला गया था। रिपोर्टों में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी को इसकी वजह बताया गया था।
- 5 मार्च 2026 को असम के कार्बी आंगलोंग में Su-30MKI विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में दोनों पायलट्स की मौत हो गई थी।
- 17 अप्रैल 2026 को पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के लड़ाकू विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी। इससे रनवे 11 घंटे तक बंद रहा था।
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट: हर घंटे 9 करोड़ खर्च करने पर भी 114 साल चलेगी एलन मस्क की दौलत
आईएएस रोहिणी और आईपीएस रूपा का विवाद: SC बोला- खुद बर्बाद कर रहीं करियर
एनटीए का बड़ा फैसला: अब नीट यूजी री-एग्जाम में मिलेगा 15 मिनट एक्सट्रा समय
स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खा रहा आपका TV, इन आदतों से घटाएं बिजली का बिल
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava