असम के CM सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए, टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता

Vikram Jain | Sept 11, 2023, 24:00 IST
Share
असम के CM सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए, टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता
असम के CM सरमा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए, टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को अपना सरनेम छोड़ देना चाहिए।

NEW DELHI. इंडिया बनाम भारत नाम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नाम बदलने को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर है। बीजेपी ने भी पलटवार तेज कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। सीएम सरमा ने कहा कि राहुल गांधी को अपना सरनेम छोड़ देना चाहिए, गांधी परिवार सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स है।

गांधी परिवार पर लगाया देश को तोड़ने का आरोप

गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गांधी परिवार पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होने उन्होंने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि बीजेपी I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। इस दौरान उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा ‘गांधी' टाइटल का उपयोग करने की वैधता पर सवाल उठाया है।

आप लोग डुप्लीकेट गांधी : सीएम हिमंता

सीएम हिमंता ने आगे कहा कि जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम I.N.D.I.A कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं। उन्होंने कहा- गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ। आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। टाइटल की तरह कांग्रेस ने हमारे देश का नाम हड़पकर I.N.D.I.A बन गया।

गांधी परिवार पर लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप

सीएम हिमंता बिस्वा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने इंडिया का गौरव कभी नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस ने देश के नाम पर परिवारवाद बढ़ाने और देश को तोड़ने का काम किया। उन्होंने बहुत सारे घोटाले किए हैं, उनका पहला घोटाला गांधी टाइटल से शुरू हुआ। उन्होंने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया है उन्हें इंडिया बोलने का अधिकार नहीं है। भारत का नाम तो दूर-दूर तक मत लेना। इस दौरान असम के सीएम ने दावा किया कि भारत में फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस को किसी दूसरे देश या ग्रह में अपनी सरकार बनाने की नसीहत दी।

कांग्रेस ने किया पलटवार

सीएम हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।

Tags:
  • Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
  • असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
  • Assam CM or Rahul Gandhi
  • targets Gandhi family
  • India vs India dispute
  • Assam News
  • असम सीएम और राहुल गांधी
  • गांधी परिवार पर साधा निशाना
  • इंडिया बनाम भारत विवाद
  • असम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग