Live Blog
विधानसभा चुनाव 2024 : अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 60 में से 46 सीटों पर कब्जा, सिक्किम में SKM ने मारी बाजी
Jun 02, 2024, 16:04 IST

Synopsis: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज यानी 2 जून को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। इन नतीजों में सिक्किम में बीजेपी-कांग्रेस का खाता नहीं खुला।हालांकि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने 46 सीट जीतकर नया रिकार्ड बनाया, वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट मिली...

अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों के लिए हुए 19 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। मतगणना सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी। यहां कुल 133 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ है। मतगणना शुरू होने के बाद से ही बीजेपी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। बीजेपी ने 46 सीटों पर कब्जा कर लिया हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 1, अन्य के खाते में 8 तथा एनपीपी के खाते में 5 सीटें गई हैं। वहीं सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को वोटों की गिनती हुई। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापसी की है। पार्टी के चीफ और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव लड़ थे और वह दोनों ही सीटों से जीत गए हैं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्य की 32 विधानसभा सीटों में से 31 पर जीत दर्ज की है। लेकिन SKM की इस आंधी एक विपक्षी उम्मीदवार ऐसा भी रहा जिसने डटकर मुकाबला किया और जीत भी दर्ज ।

अरुणाचल में भाजपा 35 सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 35 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी यहां 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 6, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 3, कांग्रेस 1 और निर्दलीय 2 सीट पर आगे हैं।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा भारी बहुमत

सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना रविवार सुबह से जारी है । सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की मतगणना सुबह छह बजे से शुरू हुई। 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है और विपक्षी एसडीएफ उसे सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
Jun 02, 2024, 13:17 IST
SKM की प्रचंड जीत, 32 में 31 सीटों पर किया कब्जा

सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना रविवार सुबह शुरू हो गई है। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की मतगणना सुबह छह बजे से शुरू हुई। 32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है और विपक्षी एसडीएफ उसे सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

Jun 02, 2024, 11:14 IST
अरुणाचल में बीजेपी 43 सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। वीआईपी सीटों पर बीजेपी क्लीन स्वीप कर रही है। अभी तक 60 में से 58 सीटों के रुझान आ गए हैं जिसमें से बीजेपी 43 सीटों पर आगे है जबकि एनपीपी 6 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट