9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, 17 घंटे का धड़कनें बढ़ाने वाला सफर
Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 07:45 IST
Sunita Williams
भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं।
भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर उतरा। इसमें चार एस्ट्रोनॉट - सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव सवार थे। स्पेसक्राफ्ट मंगलवार (18 मार्च) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुआ था।
यह भी पढ़ें: चंद्रयान 4 : ISRO का अगला ऐतिहासिक मिशन जानें कब होगा लॉन्च
नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की ऐतिहासिक वापसी का सीधा प्रसारण किया, जिसे दुनिया भर में लाखों लोगों ने देखा। लोग उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए भारत में विशेष रूप से गुजरात में उनके परिवार और रिश्तेदारों ने हवन और प्रार्थनाओं का आयोजन किया। उनके गांव में भी भजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता रहा।
स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग वाली जगह पर इसके पास कड़ी सुरक्षा थी। यहां किसी को भी आने की अनुमति नहीं थी। हालांकि ये सुरक्षा भी डॉल्फिन को रोक नहीं पाई और स्पेसक्राफ्ट के पास डॉल्फिन पहुंच गईं। डॉल्फिन आस पास घूम रहीं थीं, मानो अंतरिक्ष से लौटकर आईं सुनीता का वेलकम कर रही हों।
सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर बोइंग (Butch Wilmore) और नासा (NASA) के 8 दिन के संयुक्त मिशन पर गए थे, लेकिन थ्रस्टर में आई गड़बड़ी के कारण यह मिशन 9 महीने से अधिक समय तक चल गया। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट (Starliner Spacecraft) की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाने और वापस लाने की क्षमता का परीक्षण करना था।
यह भी पढ़ें: NASA Internship Program 2025 : नासा में मिल रही है इंटर्नशिप, इस डेट से पहले करें आवेदन
व्हाइट हाउस ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। आज, वे सुरक्षित रूप से अमेरिका की खाड़ी में उतर गए हैं। व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद दिया है।
फ्लोरिडा के तट पर Dragon Capsule की सफल लैंडिंग का ऐतिहासिक पल
➡ नासा के मिशन में तकनीकी खराबी के कारण 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। देखिए वीडियो।#sunitawilliamsreturn #SunitaWillams #NASA… pic.twitter.com/Mjt8J2aQBe
— TheSootr (@TheSootr) March 19, 2025
17 घंटे का सफर और धरती पर वापसी
स्पेसक्राफ्ट धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया, तो इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान लगभग 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा, जिससे स्पेसक्राफ्ट से संपर्क नहीं हो पाया। स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में ड्रैगन कैप्सूल (Dragon Capsule) को 17 घंटे लगे। प्रोसेस 18 मार्च को सुबह 08:35 बजे शुरू हुई, सुबह 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हुआ। 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ, जिससे स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश किया और सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग की।
सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर वापसी, देखें पहली तस्वीर#sunitawilliamsreturn #SunitaWillams #NASA #NASAastronauts #ButchWilmore #SpaceX #spacexdragon #DragonSpacecraft #Crew9 #TheSootr | @NASA@SpaceX@Space_Station@elonmusk pic.twitter.com/yrfJF153mv
— TheSootr (@TheSootr) March 19, 2025
नासा स्पेशक्राफ्ट लैंडिंग का किया लाइव
सबसे पहले स्वागत करने पहुंच गईं डॉल्फिन
Sunita Williams Return : जब सुनीता विलियम्स के स्वागत को आया Dolphins का झुंड
नासा के मिशन में तकनीकी खराबी के कारण 9 महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। करीब 17 घंटे तक उन्होंने अंतरिक्ष से धरती तक का सफर… pic.twitter.com/J3b6pdCD93
— TheSootr (@TheSootr) March 19, 2025
8 दिन के मिशन पर गए थे 9 महीने बाद लौटे
यह भी पढ़ें: NASA Internship Program 2025 : नासा में मिल रही है इंटर्नशिप, इस डेट से पहले करें आवेदन
व्हाइट हाउस का बयान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA