Asus ने भारत में Zenbook S14, Duo और A सीरीज लॉन्च की, प्री-ऑर्डर शुरू
Anjali Dwivedi | Apr 14, 2026, 17:14 IST
asus-zenbook-s14-duo
एआई फीचर्स और Ceraluminum बॉडी के साथ Asus के नए Zenbook और Vivobook लैपटॉप भारत में लॉन्च। प्री-ऑर्डर 20 अप्रैल तक जारी, जानें सभी मॉडल्स की कीमतें और खास फीचर्स।
आसुस (Asus) ने भारत में अपने प्रीमियम लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Zenbook S14, Zenbook Duo, Zenbook A14 और Zenbook A16 को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Vivobook रेंज को भी नए अवतार में पेश किया है।
ये सभी डिवाइस आसुस की डिजाइन यू कैन फील फिलॉसफी पर आधारित हैं। इन लैपटॉप्स की सबसे बड़ी खासियत इनका Ceraluminum चेसिस है, जो एल्युमिनियम जैसी मजबूती और सिरेमिक जैसा शानदार टेक्सचर प्रदान करता है।
अगर आप इन लैपटॉप्स को अपना बनाना चाहते हैं, तो प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 20 अप्रैल तक चलेगी। ग्राहकों के लिए ये डिवाइस 21 अप्रैल से आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अमेजन, फ्लिपकार्ट और एसस ई-शॉप पर उपलब्ध होंगे।
Zenbook सीरीज की शुरुआती कीमत 1 लाख 79 हजार 990 रखी गई है। खास बात यह है कि प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 11 हजार 598 तक के लाभ मिल सकते हैं, जिसमें वारंटी विस्तार और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है।
सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल Zenbook S14 महज 1.1 सेमी पतला और 1.2 किग्रा वजन का है। इसमें 14-इंच की 3K Asus Lumina OLED डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर से लैस है, जो 50 TOPS की AI परफॉरमेंस देता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 27 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है।
मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए Zenbook Duo किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें दो 14-इंच की 3K 144Hz OLED टचस्क्रीन दी गई हैं। इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर पर चलने वाला यह laptop 32 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा करता है। इसकी कीमत 2 लाख 99 हजार 990 से शुरू होती है और इसके साथ ग्राहकों को एक Asus Vigour बैकपैक भी मुफ्त मिलेगा।
ए-सीरीज (A-series) में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Zenbook A14 का वजन एक किग्रा से भी कम है और इसकी बैटरी 33 घंटे तक चल सकती है।
वहीं, Zenbook A16 में स्नैपड्रैगन X2 एलीट एक्सट्रीम चिप लगी है, जो 80 TOPS के साथ इस लाइनअप का सबसे पावरफुल AI लैपटॉप है। A14 की कीमत 1 लाख 85 हजार 990 से शुरू है, जबकि A16 की कीमत 1 लाख 99 हजार 990 है (A16 की उपलब्धता की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है)।
एसस ने बजट और परफॉरमेंस का ध्यान रखते हुए नई Vivobook रेंज भी उतारी है। Vivobook Classic (14 और 16) इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 98 हजार 990 है।
वहीं, Vivobook S सीरीज में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1 लाख 28 हजार 990 से शुरू होता है। ये सभी Copilot+ PCs हैं, जो माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट एआई फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब दस हजार रुपए भेजते ही करना होगा एक घंटा इंतजार, RBI ला रहा है नया नियम
जेब में नहीं, मोबाइल में होगा पैसा... क्या है RBI का डिजिटल रुपया और यह कैसे करेगा काम?
RBI का बड़ा प्लान: बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी से मोबाइल नंबर की तरह बदल सकेंगे बैंक
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर मिलोगा 25 हजार तक का मुआवजा, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन
ये सभी डिवाइस आसुस की डिजाइन यू कैन फील फिलॉसफी पर आधारित हैं। इन लैपटॉप्स की सबसे बड़ी खासियत इनका Ceraluminum चेसिस है, जो एल्युमिनियम जैसी मजबूती और सिरेमिक जैसा शानदार टेक्सचर प्रदान करता है।
जानें कब से मिलेंगे लैपटॉप
Zenbook सीरीज की शुरुआती कीमत 1 लाख 79 हजार 990 रखी गई है। खास बात यह है कि प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 11 हजार 598 तक के लाभ मिल सकते हैं, जिसमें वारंटी विस्तार और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है।
Zenbook S14 का मॉडल कैसा रहेगा
Zenbook Duo में दो स्क्रीन वाला अनोखा लैपटॉप
Zenbook A14 और A16 का मॉडल
वहीं, Zenbook A16 में स्नैपड्रैगन X2 एलीट एक्सट्रीम चिप लगी है, जो 80 TOPS के साथ इस लाइनअप का सबसे पावरफुल AI लैपटॉप है। A14 की कीमत 1 लाख 85 हजार 990 से शुरू है, जबकि A16 की कीमत 1 लाख 99 हजार 990 है (A16 की उपलब्धता की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है)।
Vivobook सीरीज कैसे रहेगा
वहीं, Vivobook S सीरीज में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1 लाख 28 हजार 990 से शुरू होता है। ये सभी Copilot+ PCs हैं, जो माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट एआई फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
अब दस हजार रुपए भेजते ही करना होगा एक घंटा इंतजार, RBI ला रहा है नया नियम
जेब में नहीं, मोबाइल में होगा पैसा... क्या है RBI का डिजिटल रुपया और यह कैसे करेगा काम?
RBI का बड़ा प्लान: बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी से मोबाइल नंबर की तरह बदल सकेंगे बैंक
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर मिलोगा 25 हजार तक का मुआवजा, RBI ने जारी की नई गाइडलाइन
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari