दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी, जानें इनके पहले कब-कब और कौन रहीं महिला मुख्यमंत्री

Sandeep Kumar | Sept 17, 2024, 16:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T163445.711
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T163445.711

दिल्ली में आतिशी तीसरी महिला सीएम बनेंगी। इनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की कमान संभाल चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं कब से कब तक और कैसा रहा दिल्ली में महिला मुख्यमंत्रियों का सफर...

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इनसे पहले बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj ) और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम के नाम के ऐलान के बाद आतिशी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना

सुषमा स्वराज बनीं थीं दिल्ली की पहली महिला CM

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज को चुना गया था। सुषमा स्वराज के रूप में दिल्ली को पहली बार 1998 में महिला मुख्यमंत्री मिली। दरअसल प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ( Sahib Singh Verma ) को इस्तीफा देना पड़ा था और उसके बाद सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj ) को सीएम बनाया गया था। सुषमा सिर्फ 52 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाईं और चुनाव नतीजे आए तो बीजेपी बुरी तरह हार गई। साल 1993 में जिस बीजेपी की 49 सीटें आई थीं, 5 साल बाद सिर्फ 15 सीटों पर सिमट कर रह गई।

कांग्रेस से शीला दीक्षित बनीं दूसरी महिला सीएम

साल 1998 में बीजेपी को दिल्ली विधानसभा में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इसके सत्ता में आई कांग्रेस ने शीला दीक्षित ( Shiela Dixit ) को अपना मुख्यमंत्री बनाया। उसके बाद 2003 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिला। इस बार कांग्रेस को 47, जबकि बीजेपी को 20 सीटें मिलीं। इसके बाद 2008 में विधानसभा चुनाव ( assembly elections ) हुए तो कांग्रेस को 43 और बीजेपी को 23 सीटें मिली। इस तरह से शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री (Chief Minister of Delhi ) रहीं थीं।

दिल्ली में AAP का उदय

साल 2013 में जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने चुनाव लड़ा तो उन्हें 28, कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 34 सीटें मिली थीं। इस त्रिशंकु विधानसभा में कांग्रेस ने AAP को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनाई थी और अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद जब 2015 में चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी (AAP ) ने क्लीन स्वीप करते हुए 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी और 2020 में हुए चुनावों ( elections ) में 62 सीटें जीतकर तीसरी बार AAP ने सरकार बनाई थी। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस (CONGRESS ) को दिल्ली में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी । वहीं, वर्तमान में देश के किसी राज्य की दूसरी सीएम हैं। इस वक्त बंगाल में सिर्फ ममता बनर्जी ही महिला मुख्यमंत्री हैं। अब दिल्ली में आतिशी सीएम बनेंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • बीजेपी
  • सुषमा स्वराज
  • आतिशी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • दिल्ली सीएम आतिशी
  • शीला दीक्षित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज