ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों का पढ़ना मुश्किल, वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव
Dolly patil | Jul 08, 2024, 14:04 IST
awr ferd
भारतीय छात्र जो पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रलिया जाने का सपना देख रहे हैं या जाना चाहते हैं, उनके लिए बुरी खबर हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वीजा प्रोसेसिंग फीस समेत कई अन्य नियमों में बड़े बदलाव किए है।
भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना अब काफी मुश्किल होने वाला है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए वीजा नियमों में कई बड़े बदलाव किए है।
नए नियम के तहत अब भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया का वीजा मिलना पहले से मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वीजा फीस में बड़े इजाफे का ऐलान किया था।
इसके बाद अब इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को वीजा फीस के तौर पर 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बजाए 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर फीस चुकानी पड़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक विजिटर वीजा और स्टूडेंट वीजा होल्डर अब ऑनशोर स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ भारतीय ऑस्ट्रेलिया में टूरिस्ट वीजा लेकर आ रहे हैं। इसके बाद में वो किसी कॉलेज में दाखिला लेकर स्टडी वीजा हासिल कर लेते हैं।
ऑनशोर स्टूडेंट वीजा एक प्रकार का वीजा है जो आपकोऑस्ट्रेलियामेंपहले से मौजूद रहते हुएअध्ययन करने की अनुमति देता है। ये वीजा उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो हले से ही ऑस्ट्रेलिया में किसी अन्य वीजा पर हैं,जैसे कि पर्यटक वीजा या वर्किंग हॉलिडे वीजा और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संस्थान में अध्ययन करने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक सत्र 2023-24 के लिए ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल के मुकाबले 36 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या 2022- 23 में 30 हजार से बढ़कर 1 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है।
साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के अलग- अलग संस्थानों में कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे थे, लेकिन एक साल के अंदर ही यानी साल 2023 में ये संख्या बढ़कर 1.22 लाख पहुंच गई थी।
ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा नियमों की कड़ाई के बाद भारतीय छात्रों के लिए अब देश में पढ़ाई करना और महंगा हो जाएगा। जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 9 लाख 76 हजार भारतीय रहते हैं।
नए नियम के तहत अब भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया का वीजा मिलना पहले से मुश्किल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वीजा फीस में बड़े इजाफे का ऐलान किया था।
इसके बाद अब इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को वीजा फीस के तौर पर 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बजाए 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर फीस चुकानी पड़ रही है।
ऑनशोर स्टूडेंट वीजा
क्या है ऑनशोर स्टूडेंट वीजा
वीजा नियम में क्या बदलाव किए
- नए नियम के अनुसार अब इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को ज्यादा वीजा फीस चुकानी होगी। नियम लागू होने से पहले वीजा प्रोसेसिंग फीस 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ( करीब 39 हजार 546 रुपए ) थी।अब इसे बढ़ाकर 1600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ( करीब 89 हजार 118 रुपए ) कर दी गई है।
- ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए अब स्टूडेंट्स को सेविंग अकाउंट में पहले से ज्यादा पैसे रखने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई वीजा के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम करीब 16.2 लाख रुपए की बचत दिखानी होगी।
- इसी के साथ वीजा के लिए होने वाले लैंग्वेज टेस्ट IELTS में अब सिर्फ पास होने से काम नहीं चलेगा। अच्छे नंबर लाने जरूरी हैं। टेंपरेरी ग्रेजुएट वीजा के लिए पहले 6.0 स्कोर लाना जरूरी थी। इसे अब बढ़ाकर 6.5 कर दिया गया है।
- टेंपरेरी ग्रेजुएट वीजा यानी TGV की उम्र कम कर दी गई है. नए नियम के अनुसार, इसे अब 35 साल कर दिया गया है। पहले उम्र सीमा 50 साल हुआ करती थी।
कितने छात्र ऑस्ट्रेलिया में
साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के अलग- अलग संस्थानों में कुल मिलाकर एक लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे थे, लेकिन एक साल के अंदर ही यानी साल 2023 में ये संख्या बढ़कर 1.22 लाख पहुंच गई थी।
ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा नियमों की कड़ाई के बाद भारतीय छात्रों के लिए अब देश में पढ़ाई करना और महंगा हो जाएगा। जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 9 लाख 76 हजार भारतीय रहते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman