देश में फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर : एयरलाइंस कंपनियों पर संकट, फ्यूल महंगा होने से उड़ना मुश्किल
Sanjay Dhiman | Apr 28, 2026, 19:46 IST
Photograph: (the sootr)
मिडिल ईस्ट की जंग और फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां मुश्किल में हैं। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने सरकार से राहत की मांग की है, वरना फ्लाइट्स बंद होने का खतरा है।
भारत की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां जैसे इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF prices) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन कंपनियों के ऑपरेशन कॉस्ट में 20% तक वृद्धि हो गई है। इस बढ़ोतरी के कारण इन एयरलाइंस के लिए अपने ऑपरेशन को जारी रखना मुश्किल हो गया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि ये कंपनियां फ्लाइट्स बंद करने या अपने विमानों को खड़ा करने की सोच रही हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 45.5% की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर एटीएफ की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित कर दिया है। लेकिन इंटरनेशनल ऑपरेशंस के लिए यह बढ़ोतरी बहुत अधिक रही।
FIA के अनुसार, पहले एयरलाइंस के ऑपरेशनल खर्च का 40% हिस्सा फ्यूल पर खर्च होता था, जो अब बढ़कर 60% तक पहुंच गया है। यह स्थिति एयरलाइंस के लिए वित्तीय अस्थिरता पैदा कर रही है। इसके कारण कंपनियां अपनी फ्लाइट्स की संख्या घटाने या अपनी ऑपरेशनल क्षमता कम करने पर विचार कर रही हैं।
फेडरेशन ने सरकार से तीन मुख्य मांगें की हैं
नागर विमानन मंत्रालय ने संकट को देखते हुए कुछ राहत उपायों की शुरुआत की है। अप्रैल 2026 से 3 महीने तक घरेलू एयरलाइंस के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% की कमी की गई है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार एयरलाइंस कंपनियों के लिए ₹5,000 करोड़ का इमरजेंसी क्रेडिट पैकेज लाने पर विचार कर रही है। इस राहत से कंपनियों को कैश फ्लो की समस्या से राहत मिल सके।
इंटरनेशनल उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमत ₹73 प्रति लीटर बढ़ गई है। इस दौरान ग्लोबल मार्केट में ATF की कीमत 87.24 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 235 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। रेटिंग एजेंसी ICRA ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भविष्य में ATF के दाम को और बढ़ा सकती हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
सानेन बकरी 7 लीटर दूध देती है, एक पाल लो वारे न्यारे कर देगी
डेली कॉलेज चुनाव विवाद में 6 ओडीए सदस्य पहुंचे हाईकोर्ट, अभी स्टे नहीं, सुनवाई 13 मई
रेड के दौरान ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों पर FIR
सेंचुरी में कैसे चल रहा फाइव स्टार होटल, न वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस और न ही पर्यावरण पर किया खर्च
ईरान युद्ध का असर
फ्यूल खर्च में भारी वृद्धि
सरकार से राहत की मांग
- एटीएफ पर लागू एक्साइज ड्यूटी को सस्पेंड किया जाए।
- विभिन्न राज्यों में एविएशन फ्यूल पर वैट को घटाया जाए।
- कोविड-19 के बाद शुरू किए गए 'क्रूड ब्रेंट प्राइसिंग मैकेनिज्म' को फिर से लागू किया जाए।
केंद्र सरकार का राहत पैकेज
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फ्यूल महंगा
यह खबरें भी पढ़ें...
सानेन बकरी 7 लीटर दूध देती है, एक पाल लो वारे न्यारे कर देगी
डेली कॉलेज चुनाव विवाद में 6 ओडीए सदस्य पहुंचे हाईकोर्ट, अभी स्टे नहीं, सुनवाई 13 मई
रेड के दौरान ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों पर FIR
सेंचुरी में कैसे चल रहा फाइव स्टार होटल, न वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस और न ही पर्यावरण पर किया खर्च
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava