फिर टली Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, अब 11 जून को उड़ान भरेंगे भारत के शुभांशु शुक्ला

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 10, 2025, 12:31 IST
Share
Shubhanshu Shukla will start his space journey on 11 June
Shubhanshu Shukla will start his space journey on 11 June

भारत के मानवयुक्त एक्सिओम-4 का प्रक्षेपण खराब मौसम के कारण तीसरी बार टाल दिया गया है। अब यह मिशन 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले 10 जून को प्रक्षेपण होना था।

भारत के मानवयुक्त एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन का प्रक्षेपण एक बार फिर मौसम की स्थिति के चलते टाल दिया गया है। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने जानकारी दी है कि अब यह मिशन 11 जून को शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले लॉन्च की निर्धारित तिथि 10 जून थी। 1984 में राकेश शर्मा के बाद पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगे। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष उड़ानों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

तीसरी बार टली लॉन्चिंग

Axiom-4 मिशन खराब मौसम के कारण पहले ही दो बार टल चुका है।ISS की यात्रा के लिए कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के फाल्कन-9 रॉकेट को 10 जूनको उड़ान भरनी थी। लेकिन, मौसम ठीक नहीं होने के कारण यह उड़ान रद्द कर दी गे। अब इसे 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्चिंग अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center) से होगी।

स्पेसएक्स फाल्कन-9 रॉकेट से होगा प्रक्षेपण

मिशन को स्पेसएक्स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा, जो 14 दिन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगा।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के नए भारतीय प्रतिनिधि

लखनऊ में जन्में शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे। वह इसरो (ISRO) और नासा (NASA) के संयुक्त सहयोग से चलाए जा रहे इस मिशन का हिस्सा हैं। उनकी फुल ड्रेस रिहर्सल हो चुकी है।शुभांशु शुक्ला से पहले राकेश शर्मा ने सोवियत रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी। शुभांशु ने कहा कि वह खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस मिशन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। इससे न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे देश को गर्व होगा।

चार देशों की सहभागिता

Axiom-4 Spaceflight Mission में कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनमेंकमांडर पैगी व्हिटसन,पायल शुभांशु शुक्ला (भारत)स्पेशलिस्ट टिगोर कापू (हंगरी),स्पेशलिस्ट स्लावोज विस्निएव्स्की (पोलैंड) शामिल हैं।
यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान की वापसी का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:

केटी पेरी ने किया 11 मिनट में अंतरिक्ष का सफर, जानिए क्या थी टिकट की कीमत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा

Axiom-4 मिशन के ज़रिए भारत का निजी और वाणिज्यिक अंतरिक्ष कार्यक्रम एक नई दिशा में अग्रसर हो रहा है। यह अंतरिक्ष में भारत की भागीदारी को वैश्विक मंच पर और मज़बूत करेगा।
इस मिशन में इसरो और नासा दोनों की सहभागिता भारत-अमेरिका की अंतरिक्ष भागीदारी को और मजबूती प्रदान करती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • अंतरिक्ष
  • नासा
  • ISS
  • Axiom-4 Spaceflight Mission
  • इसरो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग