/sootr/media/media_files/GWtI341ZgynVRWHu5Bnx.jpg)
अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए दुनिया भर से रामललला के भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। अब तक रामलला को 5000 करोड़ से ज्यादा का दान मिला है। रामलला के भक्तों ने चांदी और सोने का भी दान दिया है। इन्हें सुरक्षित बैंकों में रखा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...अयोध्या राम मंदिर की छत से टपक रहा पानी, बरसात में पूजा करना होगा मुश्किल
4 साल में दान में मिले 5500 करोड़
बता दें, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन हुआ था। भूमि पूजन को 4 साल पूरे हो गए है। राम मंदिर ट्रस्ट ने चार साल में कुल 55 अरब रुपए अब तक जुटा लिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रामलला के भक्तों ने लगभग 5000 करोड़ से ज्यादा का दान किया है।
विदेशों से भी भक्तों ने किया दान
रामलला के लिए देश से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी भक्तों ने खुलकर दान किया है। जानकारी के मुताबिक पिछले दस महीने में ही करीब 11 करोड़ रुपए दान विदेशों से आए हैं। सबसे ज्यादा दान नेपाल और अमेरिका से आ रहा है। विदेश से दान लेने के लिए राममंदिर ट्रस्ट ने नई दिल्ली में स्टेट बैंक में अकाउंट खोला है। विदेश से आया हुआ सारा पैसा इसी खाते में जा रहा है।
राम मंदिर का भूमि पूजन
5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन किया था। यह वह स्थान है जहां भगवान राम, लक्ष्मण और मां सीता के वनवास के समय भरत ने राज महल से दूर रहकर अयोध्या का राजपाट चलाया था। इसी के चलते इस स्थान को भरतकुंड के नाम से जाना जाता है। 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन किए जाने के बाद से हर साल यहां पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।