यूपी के बांदा की शहजादी को दुबई में मौत की सजा!, मां-बाप ने PM मोदी से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Sept 03, 2024, 18:48 IST
Share
Banda shehzadi will get death sentence Dubai on 21st September
Banda shehzadi will get death sentence Dubai on 21st September

यूपी के बांदा की रहने वाली शहजादी को कत्ल के मामले में दुबई में 21 सितंबर को फांसी दी जाएगी। माता-पिता ने बेटी को निर्दोष बताते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। जानें पूरा मामला

NEW DELHI. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली युवती शहजारी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। बांदा की बेटी को 21 सितंबर को फांसी दी जाएगी। उस पर बच्चे की हत्या का जुर्म साबित हुआ है। भारत में इस खबर से शहजादी के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। आंसुओं में डूबे माता पिता ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी और सीएम योगी से मामले में दखल देकर बेटी को बचा कर लाने की गुहार लगाई है।

बेटी को बचा लो, वह निर्दोष है....

शहजारी के माता पिता का कहना है कि बेटी की कोई गलती नहीं। उसने हत्या नहीं की है। उनकी दिव्यांग बेटी को फंसाया गया है। जालसाजों ने बच्चे के कत्ल के आरोप में फर्जी तरीके से फंसा दिया है। बेटी तो चेहरे का इलाज कराने के लिए दुबई गई थी। फेसबुक पर हुई थी आगरा के उजैर से दोस्ती

बताया जा रहा है कि बचपन में खाना बनाते समय शहजादी का चेहरा जल गया था। बड़े होने पर फेसबुक उसकी दोस्ती उजैर नाम के आगरा निवासी युवक उजैर से हुई थी। दोनों में बातचीत के बाद युवक ने बताया की दुबई जाकर इलाज कराओ तुम्हारा चेहरा ठीक हो जाएगा। इसके बाद दिव्यांग बेटी शहजादी युवक के झांसे में आकर दुबई चली गई।

शहजादी के पिता का कहना है कि आगरा के उजैर ने बेटी को बताया था कि अबु धाबी में उसके बुआ-फूफा रहते हैं तो वहां चली जाओ। इसके बाद चली गई थी। वहां दंपति के 4 माह के बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया था। घर में मां नहीं थी। इस दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ी और इसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत को लेकर बेटी पर आरोप लगाया गया।

बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग

पिता का आरोप है कि बच्चे का शव बिना पोस्टमार्टम किए ही दफना दिया गया था। बेटी से मारपीट करके साइन कराए गए है। अब वह दुबई की जेल में बंद है। पिता के पास दुबई से फोन आया है कि बच्चे के कत्ल के मामले में 21 सितंबर को उसे फांसी हो सकती है। अब बेटी की खबर से दुखी माता- पिता ने कहा है कि बेटी को फंसाया गया है। वह बेकसूर है। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से बेटी को इंसाफ दिलाने और बेटी बचाने की गुहार लगाई है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि शहजादी नाम की युवती बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली की रहने वाली है। वह सामाजिक संस्था रोटी बैंक में कमर्चारी रही है। फेसबुक पर आगरा के युवक उजैर से दोस्ती के बाद वह उसके प्रेमजाल में फंसती चली गई। इसके बाद उजैर ने शहजादी को आगरा बुला लिया। जले चेहरे इलाज करवाने के नाम पर युवक ने दुबई में रहने वाले दंपति के हाथों शहजादी का सौदा कर दिया। दुबई में शहजादी को घर का काम करना पड़ता था। पति-पत्नी उसे टॉर्चर भी करते थे। इंजेक्शन लगने के बाद फैज के बेटे की मौत होने पर शहजादी पर हत्या का आरोप लगा। और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब बच्चे की हत्या के जुर्म में दुबई की कोर्ट ने शहजादी को फांसी की सजा सुनाई है।

इधर, शहजादी के माता-पिता के प्रार्थना पत्र पर बांदा CJM भगवान दास गुप्ता ने पुलिस को आरोपी उजैर और दंपति के खिलाफ मानव तस्करी, धोखाधड़ी के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए थे। साथ ही आरोपी उजैर और दंपति की गिरफ्तारी के आदेश भी दिए थे। पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बांदा की शहजादी को दुबई में सजा
  • शहजादी को दुबई में होगी फांसी
  • बांदा की शहजादी को फांसी क्यों?
  • Why hanged the shehzadi of Banda?
  • बांदा शहजादी मामला
  • banda shehzadi case
  • दुबई में फांसी की सजा
  • पीएम मोदी से गुहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज